LIVE

Bihar Board 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड 12वीं का प्रवेश पत्र जल्द, एग्जाम ऐप पर होगा एडमिट कार्ड करेक्शन

BSEB Bihar Board 10th, 12th Admit Card 2022: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी, 2022 से शुरू होने वाली है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। वहीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है। इसके लिए जल्‍द ही डाउनलोड लिंक बिहार बोर्ड की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर एक्टिव होने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jan 14, 2022, 12:30 IST
Follow on Google News
Bihar Board 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड 12वीं का प्रवेश पत्र जल्द, एग्जाम ऐप पर होगा एडमिट कार्ड करेक्शन

Bihar Board 10th, 12th Admit Card 2022: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की परीक्षाओं की तारीख सामने आ चुकी है। मैट्रिक की परीक्षा जहां अगले माह 17 से 14 फरवरी के बीच होगी, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी, 2022 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जो 20 जनवरी, 2022 तक चलेगी। मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड जहां एडमिट कार्ड जारी कर चुका है, वहीं इंटमीडिएट का एडमिट कार्ड बोर्ड द्वारा जल्‍द ही जारी किए जाने का अनुमान है। यहां जानें बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा से जुड़ी हर अहम जानकारी:

Bihar Board 12th Admit Card 2022: check here

JAN 13, 2022 23:54 IST

एग्जाम ऐप पर कर सकते हैं एडमिट कार्ड करेक्शन

इंटरमीडिएट परीक्षा 1 से 14 फरवरी तक इस बार आयोजित होने वाली है और इस बार बिहार बोर्ड के स्तर पर कई सुधार भी किए जा रहे हैं। जैसे-परीक्षार्थी को सेंटर पर परीक्षा देने की अनुमति देने के बाद केंद्राधीक्षक एग्जामिनेशन ऐप पर जाकर एडमिट कार्ड करेक्शन लिंक की मदद से संबंधित छात्र का रोल कोड और रोल नंबर सेलेक्ट कर उनका फोटो सहित बोर्ड को भेज देंगे।

JAN 13, 2022 23:09 IST

डॉक्यूमेंट्स से मिलाया जा सकता है चेहरा

इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान केंद्र पर यदि ऐसा परीक्षार्थी पाया जाता है, जिनके प्रवेश पत्र में फोटो नहीं रहने, अस्पष्ट फोटो रहने या किसी और का फोटो प्रवेश पत्र में रहता है तो ऐसे उम्मीदवार के चेहरे को उसके अन्य सरकारी कागजात से उनके चेहरे का मिलान किया जाएगा।

JAN 13, 2022 21:50 IST

प्रवेश पत्र फोटो में हुई गलती तो ये है तरीका

अगर किसी छात्र के प्रवेश पत्र पर फोटों में किसी तरह की गलती हो तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें किसी भी हाल में परीक्षा हॉल में जाने से नहीं रोका जा सकता। इसके लिए बस परीक्षार्थी केंद्र पर अपने साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड आदि साथ रखें, जिसे दिखा कर वो प्रवेश ले सकते हैं।

JAN 13, 2022 20:43 IST

एडमिट कार्ड पर दर्ज होंगी कई अहम जानकारियां

बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 14 फरवरी के बीच होना है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जल्‍द जारी होगा। इसके लिए राज्‍य के विभिन्‍न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में अभ्‍यर्थियों के रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र सहित अन्‍य जानकारियां दर्ज होंगी।

JAN 13, 2022 19:39 IST

एडमिट कार्ड में गलत तस्‍वीर छपी तो ये दस्‍तावेज आएंगे काम

बिहार बोर्ड की ओर से जारी होने वाले 12वीं के एडमिट कार्ड में कई बार विद्यार्थियों की गलत तस्‍वीर भी होती है, जबकि कई बार यह अस्‍पष्‍ट होती है। ऐसे में छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के दौरान मुश्किल न हो, इसके लिए उन्‍हें ऐसे पहचान-पत्रों को अपने पास रखने की जरूरत है, जिसमें उनकी तस्‍वीर स्‍पष्‍ट हो। तस्‍वीर से चेहरे के मिलान के बाद ही छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

JAN 13, 2022 17:51 IST

इन दस्‍तावेजों की भी पड़ सकती है जरूरत

बिहार बोर्ड की ओर से जारी एडमिट कार्ड पर अगर नाम में स्‍पेलिंग ठीक नहीं है तो परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड, वोटर आईकार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड आदि में से किसी एक पहचान-पत्र की आवश्‍यकता पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि छात्र इन दस्‍तावेजों को भी अपने साथ रखें, ताकि परीक्षा केंद्र पर उन्‍हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

JAN 13, 2022 16:51 IST

एडमिट कार्ड में स्‍पेलिंग की गलती से न हों परेशान

बिहार बोर्ड की ओर से जारी होने वाले एडमिट कार्ड में अगरी नाम की स्‍पेलिंग या कोई अन्‍य गलती नजर आती है तो छात्र-छात्राओं को इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसकी वजह से उन्‍हें परीक्षा में शामिल होने से रोका नहीं जाएगा, पर परीक्षा हॉल में शामिल होने के लिए उन्‍हें अन्‍य दस्‍तावेजों की आवश्‍यकता पड़ सकती है।

JAN 13, 2022 15:38 IST

ध्‍यान से देखें एडमिट कार्ड की गलती

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए जल्‍द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। ऐसे में छात्रों को यह समझ लेने की जरूरत है कि अगर इसमें किसी तरह की गलती हो जाती है तो वे क्‍या करें। एडमिट कार्ड में अक्‍सर गलत स्‍पेलिंग की समस्‍या देखी गई है, जिसके कारण परीक्षा केंद्रों पर कई बार छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि स्‍टूडेंट्स एडमिट कार्ड को ध्‍यान से चेक करें।

JAN 13, 2022 14:18 IST

छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार

बिहार बोर्ड हर साल आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम के रेग्‍युलर और प्राइवेट स्‍टूडेंट्स के लिए 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन करता है। इस बार 2021-22 के सत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी में होने वाली है, जिसके लिए डेटशीट पहले ही जारी कर दिया गया है। अब छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार है।

JAN 13, 2022 13:34 IST

एडमिट कार्ड के लिए ये जानकार‍ियां हैं अहम

बिहार बोर्ड जल्‍द ही इंटरमीड‍िएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसके लिए छात्रों के पास कुछ अहम जानकारियों का होना जरूरी है, जिनमें आवेदन संख्‍या, रोल नंबर, स्‍कूल का नाम, जन्मतिथि आदि की जानकारी अहम है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों के पास ये जानकारियां अवश्‍य होनी चाहिए।

JAN 13, 2022 12:40 IST

इंटर के विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी किए जाएंगे, जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक कर लॉगिन के लिए विवरण दर्ज करना होगा, जिसके बाद यह स्‍क्रीन पर आ जाएगा और फिर इसे डाउनलोड किया जा सकेगा।

JAN 13, 2022 12:40 IST

स्‍कूलों में हो रहा छात्रों का वैक्‍सीनेशन

बिहार में बोर्ड परीक्षाएं ऐसे समय में होने जा रही हैं, जब देशभर में कोविड के मामलों में एक बार फिर उछाल देखा जा रहा है। बिहार में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसके बाद कई स्‍कूलों में मैट्रिक और इंटर के उन छात्रों को वैक्‍सीन भी लगाया जा रहा है, जिनकी उम्र 15 साल से अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद देशभर में 15-18 वर्ष की उम्र सीमा के किशोरों का वैक्‍सीनेशन 3 जनवरी, 2022 से शुरू हुआ है।

JAN 13, 2022 12:39 IST

जारी हो चुका है मैट्रिक का एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर चुका है। बहुत से छात्रों ने पहले ही secondary.biharboardonline.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है। जिन छात्रों ने अभी तक मैट्रिक का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे इसे वेबसाइट से जल्‍द ही डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार में मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी, जो 24 फरवरी, 2022 तक चलेगी।