Bihar University News: CM सम्राट चौधरी दिया बड़ा आदेश, बिहार में 3 यूनिवर्सिटियों का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा

Bihar University News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

Bihar University News: बिहार में उच्च शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने नई तैयारी शुरू की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और उन्हें बड़े बाजारों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

Bihar University News

Bihar University News (Image - aninews.in)

ये निर्देश पटना में 'बिहार गति' पहल के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए। बैठक में 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं और केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

End of Feed