Bihar Student Credit Card Yojana: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ऐसे होनहार विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है, जो पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। यह योजना छात्रों को आर्थिक सहारा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान बनाती है। इस लेख में हम आपको बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सरल भाषा में बताएंगे, ताकि आप बिना किसी उलझन के इस योजना का लाभ उठा सकें।
क्या है बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना? (Bihar student credit card yojana kya hai)
बिहार सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2016 को शुरू की गई बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य (बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का मुख्य लक्ष्य क्या है) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उन छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देना है, जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है। इस योजना के तहत छात्रों को पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि पैसे की कमी उनके करियर के रास्ते में बाधा न बने।
योजना की सबसे बड़ी खासियत: ब्याज का कोई झंझट नहीं
पहले इस योजना के तहत मिलने वाले एजुकेशन लोन पर आंशिक ब्याज देना पड़ता था, लेकिन अब राज्य सरकार के फैसले के बाद यह लोन पूरी तरह ब्याज-मुक्त कर दिया गया है।
इसका मतलब साफ है - जितनी राशि आपको लोन के रूप में मिलेगी, आपको उतनी ही राशि वापस करनी होगी। ब्याज का कोई झंझट नहीं।
कितना लोन मिलेगा और चुकाने की शर्तें क्या हैं? (Bihar student credit card yojana Eligibility)
इस योजना के तहत छात्र उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने लोन चुकाने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया है:
- 2 लाख रुपये तक का लोन: 84 मासिक किस्तों (लगभग 7 साल) में भुगतान
- 2 लाख रुपये से अधिक का लोन: 120 मासिक किस्तों (लगभग 10 साल) में भुगतान
सबसे राहत की बात यह है कि लोन की किस्तें कोर्स पूरा होने और नौकरी मिलने के बाद शुरू होती हैं। यानी पढ़ाई के दौरान आपको पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
कौन ले सकता है योजना का लाभ? (Bihar student credit card yojana benefit)
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:
- छात्र बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा के लिए चयन या प्रवेश होना चाहिए।
ब्याज-मुक्त लोन, आसान किस्तें और पढ़ाई पूरी होने के बाद भुगतान की सुविधा इसे छात्रों के लिए बेहद उपयोगी बनाती है।
