Bihar STET Admit Card 2023, Bihar STET Admit Card 2023 Date: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का एडमिट कार्ड कल यानी 25 फरवरी 2023 को जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar STET Exam 2023 Date: मार्च में होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड की ओर से एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 6 मार्च 2023 को तीन शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
Bihar STET Admit Card 2023: कब मिलेगा एडमिट कार्ड
बिहार एसटीईटी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। बता दें कि बिहार बोर्ड एसटीईटी एडमिट कार्ड कल जारी कर देगा। जिसके बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download Bihar STET Admit Card 2023
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसटीईटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
एसटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 6268062129 या 6268030939 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
