Bihar STET Registration: बिहार में टीचर बनने का सपना देखने वालों के लिये खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिये अधिसूचना जारी कर दी है। एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू होगी और इसकी लास्ट डेट 19 सितंबर है। https://biharboardonline.com/ पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।
वेबसाइट पर आपको एग्जाम से जुड़ी हर जानकारी जैसे कि शैक्षिक योग्यता, एग्जाम फीस से लेकर सारी जानकारी मिल जाएगी। परीक्षा 4 से लेकर 25 अक्टूबर तक होगी और इसके रिजल्ट 1 नवंबर 2025 को घोषित कर दिए जाएंगे।
क्या है आयु सीमा?
शुल्क की बात करें तो ये भी पेपर और कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग तय की गई है। आवेदन के लिए आयु सीमा 21 साल तक की होनी चाहिए। इसमें पुरुषों के लिये अधिकतम आयु 37 साल और सामान्य महिलाओं के लिए 40 साल, वही पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिये 40 साल और एससी एसटी के लिए 42 साल रखी गई है।
शुल्क की बात करें तो ये भी पेपर और कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग तय की गई है। सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को पेपर के लिये 960 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1440 रुपये देने होंगे। वहीं SC/ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिये 760 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए 1140 रुपये देने होंगे।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
