एजुकेशन

Bihar School Winter Vacation: बिहार में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में बढ़ाई गईं सर्दी की छुट्टियां

Bihar School Winter Vacation Extended: बिहार में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के कारण कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है और सुबह के समय कोहरा हो रहा है। ऐसे में स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Image

Bihar School Winter Vacation

Bihar School Winter Vacation Extended: बिहार में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के कारण कई जनजीवन अस्त व्यस्त है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते घने कोहरा के साथ तापमान में गिरावट आने से ठंड के और बढ़ने की संभावना है। पटना समेत कई जिलों में अचानक तापमान में कमी आने से ठंड और बढ़ गई। मंगलवार को राजधानी पटना का अधिकतम पारा 6.01 डिग्री लुढ़क गया। यही वजह है कि जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है और सुबह के समय कोहरा हो रहा है। ऐसे में स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Patna School Closed: पटना स्कूल बंद

कड़ाके की ठंड के कारण पटना जिले में 8वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। डीएम चंद्रशेखर ने रविवार को यह आदेश जारी किया। पहले स्कूल 12 जनवरी तक बंद रखने का आदेश था, जिसे अब बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया गया है। यह आदेश सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों, प्री-प्राइमरी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा।

Schools closed in Bhojpur district: भोजपुर में स्कूल बंद

वहीं, भोजपुर जिले में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के कारण कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का निर्देश दिया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article