Bihar Police Paper Leak: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रद्द, आगामी परीक्षाएं भी हुईं स्थगित

Bihar Police Paper Leak, CSBC Bihar Police Constable Exam 2023 Cancelled: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 1 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया है। वहीं, आगामी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

Bihar Police Paper Leak, CSBC Bihar Police Constable Exam 2023 Cancelled: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने पेपर लीक की वजह से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (CSBC Bihar Police Constable Exam 2023) को रद्द कर दिया है। सीएसबीसी अध्यक्ष एसके सिंघल ने बताया कि कई केंद्रों पर प्रश्नों के उत्तर पहले ही प्राप्त कर लिए गए थे। इस वजह से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

Bihar Police Paper Leak

Bihar Police Paper Leak

CSBC Bihar Police Paper Leak: दोनों पालियों की परीक्षा रद्द

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर, 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को होनी थी। हालांकि, पेपर लीक की वजह से 1 अक्टूबर की दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसी के साथ बोर्ड ने आगामी 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है।

End of Feed