बिहार की बेटी को मिला 41.37 लाख का पैकेज, IIT-IIM नहीं, इस इंस्टीट्यूट से की है पढ़ाई

अक्सर लोग सोचते हैं कि बड़े पैकेज सिर्फ आईआईटी और आईआईएम के छात्रों को ही मिलते हैं, पर बिहार की Shraddha Jha ने इस भ्रम को तोड़ दिया है। उन्होंने एक अलग संस्थान से शिक्षा पाकर 41.37 लाख रुपये के भारी-भरकम प्लेजमेंट पैकेज अपने नाम किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने कहां से पढ़ाई की है।

जब भी देश में बड़े पैकेज या शानदार प्लेसमेंट की बात आती है, तो हम सभी के मन में सबसे पहले IIT या IIM जैसे बड़े संस्थानों के नाम आता है। लेकिन इस बार बिहार की एक होनहार बेटी श्रद्धा झा (Shraddha Jha) ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। उसने एक अलग संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया और मल्टीनेशनल कंपनी में 41.37 लाख रुपये का भारी भरकम पैकेज प्राप्त किया है, जिसके बाद से वह छात्रों और लोगों में चर्चा का केंद्र बन गई है।

shraddha jha

बिहार की बेटी को मिला 41.37 लाख का पैकेज (Photo - AI)

जानिए कहां से की है बिहार की श्रद्धा झा ने पढ़ाई

आईआईटी या आईआईएम के बिना किसी अन्य संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कोई छोटी सी बात नहीं है। बता दें कि बिहार की श्रद्धा ने कहीं और से नहीं, बल्कि अपने ही राज्य में रह कर यहां के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) पटना से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वह एनआईटी पटना के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) विभाग के आठवें सेमेस्टर की छात्रा हैं। संस्थान में हुई प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेकर उन्होंने इतना भारी-भरकम पैकेज प्राप्त किया है। श्रद्धा की इसका मयाबी से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे संस्थान में गर्व और उत्साह का माहौल है। उनकी यह सफलता कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के लिए बड़ी प्रेरणा बन गई है।

End of Feed