एजुकेशन

Bihar District Court Peon 2026 Exam: अटेंडेट भर्ती का एग्जाम शेड्यूल जारी, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

Bihar District Court Peon 2026 Exam: पटना हाईकोर्ट कमेटी ने बिहार डिस्ट्रिक्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar District Court Peon Exam Date: बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। केंद्रीकृत चयन एवं नियुक्ति समिति सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन परीक्षा की तिथियों को लेकर जारी किया गया है। बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट (चपरासी) परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा।

कब होगी बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट 2026 परीक्षा

केंद्रीकृत चयन एवं नियुक्ति समिति सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कब होगी बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट 2026 की परीक्षा में अब अधिक समय नहीं है। परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर 15 मार्च को कराया जाएगा।

कब आएगा बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट 2026 एडमिट

जानकारी के अनुसार, बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट 2026 एडमिट 5 मार्च 2026 यानी परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। आवेदक रजिस्ट्रेशन के दौरान बनाए गए लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर पाएंगे।

बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट 2026 के लिए दिशा-निर्देश

बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट 2026 परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं है।

ऑनलाइन दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य नहीं माना जाएगा।

एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी चेक करें और गलती पाए जाने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।

उम्मीदवारों को परीक्षा का समय, तिथि पर आवंटित परीक्षा केंद्र पर करीब 1 घंटे पहले पहुंचना होगा।

परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट पदों की भर्ती

बता दें कि बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट 2026 परीक्षा का आयोजन चपरासी के 1673 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती और परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article