एजुकेशन

Bihar Board Topper : वेटर का बेटा ट्यूशन पढ़ाकर बना बिहार बोर्ड का टॉपर, 488 नंबर लाकर रचा इतिहास

Bihar Board Topper: बिहार बोर्ड के उस टॉपर की बात करते हैं, जिसकी माली हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। पिता ने वेटर का काम करके और माता ने बीड़ी बेचकर घर का गुजर बसर किया। बेटे के सिर पर पढ़ाई का बोझ था, फिर भी टू्यूशन पढ़ाकर घर का खर्च चलाने में मदद की। सचिन कुमार राम ने बिहार 10वीं में टॉप कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया।

Image

Bihar board result 2026 Meet bseb 10th result 2025 topper

Bihar board result 2026 Meet bseb 10th result 2025 topper Sachin Kumar Ram : बिहार बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट आज घोषित हो चुका है। स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें हर बढ़ते सेकेंड के साथ तेज हो रही थीं।रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाती है। ऐसे में जिन छात्रों ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें उम्मीद होगी कि वे जिले या फिर पूरे राज्य में अपना, स्कूल और परिवार का नाम रोशन करेंगे। बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। ऐसे में चलिये बात करते हैं साल 2025 बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में बाजी मारने वालों में से एक नाम के बारे में... जिसने मुश्किल हालातों से लड़ते हुए भी टॉपर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 488 नंबर लाने वाले सचिन

हम बात कर रहे हैं जमुई जिले के छोटे से गांव सिमरिया के सचिन कुमार राम की, जिन्होंने बिहार बोर्ड 2025 की दसवीं परीक्षा में 488 अंक हासिल किए थे। ये जीत उस मां की है, जो अपने बेटे का भविष्य बनाने के लिए दिन रात उंगलियां घिसकर बीड़ी बनाती है। ये जीत उस पिता की है, जो रेस्त्ररां में वेटर का काम करते हैं और किसी तरह घर के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करते हैं। मां-बाप काम करते हैं तो बेटा भी उनका हाथ बंटाने में पीछे नहीं है। बिहार बोर्ड10वीं के टॉपर सचिन खुद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी खुद की पढ़ाई का खर्च निकालते हैं।

मेहनत और लगन की मिसाल हैं सचिन

सचिन के घर की स्थिति से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि ये जर्नी उनके लिए कितनी मुश्किल रही होगी। लेकिन कहते हैं ना कि सपने अगर बुलंद हों और मेहनत लगन से की जाए तो कोई भी चीज आपके सपनों के आड़े नहीं आ सकती है। सचिन के माता-पिता महीने के मुश्किल 20 हजार भी नहीं कमा पाते थे। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने बेटे की पढ़ाई के आड़े ये परेशानी नहीं आने दी।

रोजाना रहता था ये मुश्किल रूटीन

सचिन रोजाना सुबह 3 बजे उठते थे। इसके बाद 4 बजे से लेकर 7 बजे तक अपने से छोटी उम्र के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। फिर स्कूल जाते थे। और फिर स्कूल से लौटकर 3 बजे फिर से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे और फिर देर रात तक जाकर खुद बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते थे। उनका ये अनुशासन ही था, जो उन्हें बोर्ड परीक्षा का टॉपर बना गया।

सचिन के बिहार बोर्ड 2025 की 10वीं परीक्षा में 97.06 नंबर्स आए। जब परिवार को पता चला कि बेटे ने टॉप किया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पूरे राज्य में किसने किया था टॉप ? Bihar Board Matric 2025 Topper :

बिहार बोर्ड 10वीं के पिछले साल की टॉपर करें तो समस्तीपुर की साक्षी कुमारी का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर था। साक्षी ने 500 में से 489 नंबर्स लाकर पूरे राज्य में नाम रोशन किया था। साक्षी के पिता बढ़ई का काम करते हैं और उनकी मां गृहणी हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पिछले साल इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप

पहले स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राएं

  • साक्षी कुमारी-489-97.80 फीसदी
  • अंशु कुमारी-489- 97.80 फीसदी
  • रंजन वर्मा-489- 97.80 फीसदी

दूसरे स्थान पर आने वाले परीक्षार्थी

  • पुनीत कुमार सिंह-488- 97.60 फीसदी
  • सचिन कुमार राम-488- 97.60 फीसदी
  • प्रियांशु राज-488- 97.60 फीसदी

तीसरे स्थान पर आने वाले परीक्षार्थी

  • मोहित कुमार-487- 97.40 फीसदी
  • सूरज कुमार पांडेय-487- 97.40 फीसदी
  • खुशी कुमारी-487- 97.40 फीसदी
  • प्रियांशु रंजन-487 -97.40 फीसदी
  • रोहित कुमार-487- 97.40 फीसदी
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article