बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सत्र 2026-28 के लिए 11वीं क्लास में स्पॉट एडमिशन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स का नाम पहले वाली मेरिट लिस्ट में नहीं आया था या किसी वजह से वो एडमिशन नहीं ले पाए, उनके पास ये एक और अवसर है। पूरी प्रक्रिया OFSS यानी ऑनलाइन सुविधा प्रणाली के जरिए होगी। इच्छुक छात्र 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक खाली सीटों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर स्पॉट एडमिशन 2026 का शेड्यूल जारी
कौन कर सकता है आवेदन
इस स्पॉट राउंड में ये छात्र शामिल हो सकते हैं:
- बिहार बोर्ड से 10वीं पास छात्र
- CBSE, CISCE और दूसरे मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास छात्र
- जिनका नाम पिछली किसी भी लिस्ट में नहीं आया था, वो भी खाली सीट होने पर आवेदन कर सकते हैं।
एडमिशन कैसे होगा?
स्पॉट एडमिशन के लिए सीधे उस स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल से बात करनी होगी जहां सीटें बची हैं। वहां अपने पसंदीदा विषयों का कॉम्बिनेशन बताकर एडमिशन की मांग करनी होगी। अगर उस कॉलेज में सीट खाली होगी तभी दाखिला मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जापान का एजुकेशन सिस्टम भारत की शिक्षा व्यवस्था से कितना है अलग? खासियत जान हैरान हो जाएंगे
जरूरी तारीखें याद रखें
| आवेदन शुरू | 5 अगस्त 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 11 अगस्त 2026 |
| डेटा अपडेट | 12 अगस्त 2026 को |
सभी स्कूल-कॉलेज OFSS पोर्टल पर एडमिशन लिए छात्रों की जानकारी भरेंगे। समय पर प्रक्रिया पूरी न करने पर ये मौका हाथ से निकल सकता है।
साथ ले जाने वाले कागजात
एडमिशन के समय ये डॉक्यूमेंट लेकर जाएं:
- 10वीं की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट
- SLC यानी स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, अगर मांगा जाए
- चरित्र प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र
जरूरत होने पर आय और निवास प्रमाण पत्र भी।
दूसरे बोर्ड के छात्रों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी जमा करना पड़ सकता है।
सभी ओरिजिनल कागजों के साथ उनकी सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी भी रखना जरूरी है।
छात्रों के लिए 3 जरूरी टिप्स
- अभी से अपने मनपसंद स्कूल-कॉलेज में फोन करके पता कर लें कि किस विषय में कितनी सीट खाली हैं।
- सारे दस्तावेज पहले से तैयार करके फाइल बना लें।
- आखिरी दिन का इंतजार न करें।
पहले अप्लाई करेंगे तो सीट मिलने के चांस ज्यादा रहेंगे। BSEB का ये स्पॉट राउंड 11वीं में दाखिला छूट गए छात्रों के लिए आखिरी मौका है। समय पर आवेदन कर लें ताकि आपका एक साल बर्बाद न हो।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: राजस्थान बिजली विभाग में 2005 नौकरियां, शुरू हो गई आवेदन प्रक्रिया, जानें किन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन
