Bihar Board Inter Result 2026 Prize Money Kya Hai: बिहार बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की ऐलान बिहार विद्यालय शिक्षा समिति (BSEB) द्वारा आज यानी मंगलवार, 23 मार्च 2026 को दोपहर 1.30 बजे कर दिया गया है। इंटर परीक्षा रिजल्ट (BSEB Inter Result 2026) के साथ बिहार बोर्ड द्वारा टॉपर्स (Bihar Board 12th Toppers) के नामों की भी घोषणा भी हो गई है। हर साल की तरह बिहार बोर्ड इस साल भी सबसे पहले बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की है। टॉपर्स वेरिफिकेशन की अनूठी प्रक्रिया के बाद आज रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी की जाएगी। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा से पहले ही राज्य सरकार ने टॉपर्स के लिए इनामों की घोषणा कर दी है।
Bihar Board Inter Result 2026 Prize Money
बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलेगा ये शानदार इनाम
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के लिए बहुत ही आकर्षक इनाम की घोषणा की गई है। छात्रों को न केवल धन की वर्षा होगी, बल्कि उन्हें इनाम में लैपटॉप आदि भी दिया जाएगा। इनाम छात्रों उनकी पोजीशन (Rank) के अनुसार दिया जाएगा। सरकार ने पहले, दूसरे, तीसरे के साथ चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए भी इनाम का ऐलान किया है।
बिहार कक्षा 12वीं के टॉपर्स को क्या मिलेगा?
BSEB 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र यानी जिसे पहला स्थान प्राप्त हुआ है उन्हें 2 लाख रुपये के साथ लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
बिहार 12वीं कक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाले को मिलेगा ये इनाम
बिहार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है उन्हें 1.5 लाख रुपये की राशि इनाम में दी जाएगी। इसके साथ ही एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को एक लाख का इनाम
बोर्ड परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। और उसके साथ ही वह सभी चीजे दी जाएंगी जो पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मिला है। यानी लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
चौथा और पांचवा स्थान प्राप्त करने पर मिलेगा यह इनाम
बता दें कि टॉप तीन पोजिशन प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ बिहार सरकार ने चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए भी इनाम की घोषणा की है। सरकार ने उनके लिए 30-30 हजार रुपये की ऐलान किया है। इसके साथ लैपटॉप, मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
प्रोत्साहन राशि से मिलेगी मदद
बिहार सरकार द्वारा दिए गया यह इनाम छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए और आगे के करियर में और कड़ी मेहनत करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करता है। इस राशि से छात्र आगे की पढ़ाई बिना किसी दिक्कत के कर पाएंगे। आर्थिक तंगी उनकी राह में रोड़ा नहीं बनेगी और वह एक बेहतरीन करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम
समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने ओवरऑल टॉप किया। साइंस स्ट्रीम के आदित्य प्रकाश ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणामों में 500 में से 481 नंबर हासिल किए। कॉमर्स स्ट्रीम से अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) लाकर रैंक 1 हासिल की। जबकि आर्ट्स में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) लाकर टॉपर बनने का गौरव पाया।
छात्र और छात्राओं का पास प्रतिशत
इस बार BSEB इंटर की परीक्षाओं में 85.19 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा, वहीं छात्राओं ने बाजी मारते हुए 86.23% सफलता दर हासिल की है।
