एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: कब घोषित होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें पिछले 5 साल के पास पर्सेंटेज

BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2025, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड इंटर रिजल्ट, बिहार बोर्ड 12th इंटरमीडिएट का रिजल्ट 2025 Mein कब आएगा: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड मार्च के अंतिम सप्ताह तक इंटर का रिजल्ट घोषित कर (BSEB Bihar Board 12th Result) सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। नतीजे घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

Bihar Board 12th Inter Result 2025: यहां देखें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा

BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2025, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड इंटर रिजल्ट, बिहार बोर्ड 12th इंटरमीडिएट का रिजल्ट 2025 Mein कब आएगा: बीएसईबी 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम सूचना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मार्च के अंतिम सप्ताह तक इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर (Bihar Board 12th Result 2025) सकता है। पिछले वर्ष के आंकड़ो पर नजर डालें तो नतीजे 23 मार्च को घोषित कर दिए (Bihar Board 12th Result) गए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट इसी के आसपास जारी किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Bihar Board 12th Result 2025

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच हुई थी। जबकि 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच थी परीक्षा के लिए कुल 12,92,313 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09:30 से 12:45 तक हुई थी। जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक हुई थी। ऐसे में यहां बिहार बोर्ड 12वीं के पिछले 5 साल का पास पर्सेंटेज चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th, Inter Result 2025: पिछले 5 साल का पास पर्सेंटेज

  • 2024- 87%
  • 2023- 84%
  • 2022- 80%
  • 2021- 78.04%
  • 2020- 80.59%
  • 2019- 79.76%

बीते वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हर बार की तुलना में अच्छा देखने को मिला था। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी पास पर्सेंटेज पिछली बार से अधिक देखने को मिल सकता है।

Bihar Board 12th Result 2025: इस लिंक से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • biharboardonline.com

How To Check Bihar Board 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर, रोल कोड व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar Board Inter Result 2025: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. पिता का नाम
  3. स्कूल के नाम
  4. रोल कोड
  5. रोल नंबर
  6. रजिस्ट्रेशन नंबर
  7. स्ट्रीम (कला/वाणिज्य/विज्ञान/व्यावसायिक)
  8. विषय नाम
  9. प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  10. कुल मार्क
  11. पासिंग मार्क्स
  12. परिणाम/डिवीजन

ध्यान रहे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित किसी प्रकार की कोई अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article