Bihar Board Result 2023: कब आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां से करें चेक
Bihar Board Result 2023: कब आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां से करें चेक
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बहुत जल्द ही 12वीं रिजल्ट (BSEB 12th Result 2023) की घोषणा करेगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक किया गया। जबकि, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (BSEB 12th Result 2023 Date) फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2023 Date and Time: Check Here
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशित अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, इससे कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। कंपार्टमेंटल परीक्षा अप्रैल और मई में होगी। परीक्षा की सटीक तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बिहार बोर्ड से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बन रहें।
