एजुकेशन

Bihar Board 2024: बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए मिनिमम अटेंडेंस निर्धारित, जानें कौन से छात्र नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा

Bihar Board 10th 12th Exam 2024: बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए मिनिमम अटेंडेंस निर्धारित कर दी गई है। अब कोई भी छात्र जिसका बोर्ड एग्जाम के लिए ​रजिस्ट्रेशन तो है, लेकिन उसकी अटेंडेंस 75 फीसदी से कम है, उसे बोर्ड एग्जाम में बैठने का मौका नहीं मिलेगा।

Image

बिहार बोर्ड 2024

Bihar Board 10th 12th 2024: बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। जिन छात्रों ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, लेकिन उनकी साल भर की अटेंडेंस 75 फीसदी से यदि कम है, तो ऐसे छात्र बोर्ड परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे, क्योंकि बोर्ड ने 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं की अटेंडेंस की जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2025 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा में इसे लागू किया जाएगा। बता दें, यह नियम इस बार होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए नहीं है, क्योंकि आधे से ज्यादा सत्र बीत चुका है, ऐसे में कई लोगों ने बड़ी मात्रा में अटेंडेंस 75 प्रतिशत से कम रह सकती है, क्योंकि उन्हें इस नए नियम के बारे में पता नहीं था, इसलिए 2025 बोर्ड के लिए इस नियम को निकाला गया है।

स्कूल भी दे चुका है यह जानकारी

बता दें, यह जानकारी स्कूल पहले ही दे चुका है। बता दें कि हाल में बिहार बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य की है। जिन छात्रों की उपस्थिति निर्धारित मानक से कम रहेगी, उन्हें वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए डेडलाइन भी है, छात्रों को 75 फीसदी उपस्थिति फरवरी तक पूरी करनी है।

क्यों चर्चा में है कुम्हरार स्थित परीक्षा भवन

कुम्हरार स्थित परीक्षा भवन में मैट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा का आयोजन हो सकता है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, वर्ष 2024 की मैट्रिक और इंटर का आयोजन इसी परीक्षा भवन में होने की संभावना है। चूंकि कई परीक्षा भवन में काम चल रहा है, यदि काम पूरा हो जाएगा तो परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

20 हजार परीक्षार्थी एक परीक्षा हॉल में

कुम्हरार स्थित परीक्षा भवन में एक साथ 20 हजार परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा भवन में पटना जिला के छात्र-छात्राओं का केंद्र बनाया जाएगा। इस भवन में पांच हजार छात्र एक साथ ऑनलाइन परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article