Bihar Board 12th Result 2026 Updates: क्या है बिहार बोर्ड का मार्किंग सिस्टम, थ्योरी और प्रैक्टिकल एग्जाम पास करने के लिए चाहिए कितने अंक

Bihar Board 12th Result 2026 Markin Scheme, Passing Marks and Division System: ​आज बिहार विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा इंटर परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को बिहार बोर्ड की मार्किंग स्कीम, पासिंग मार्क्स और डिवीजन सिस्टम के बारे में जानना जरूरी है। छात्रों को पता होने चाहिए की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के पासिंग अंक आदि की जानकारी दें।

Bihar Board 12th Result 2026 Markin Scheme, Passing Marks and Division System: बीते सालों की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड द्वारा सबसे पहले रिजल्ट की घोषणा की गई। BSEB ने आज, 23 मार्च को दोपहर 1.30 बजे कक्षा 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com से अपना रिजल्‍ट डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपने भी BSEB द्वारा आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं तो आपको बोर्ड के मार्किंग सिस्टम, पासिंग मार्क्स और डिवीजन सिस्टम के बारे में जानना चाहिए, ताकि आपको किसी प्रकार की कंफ्यूजन न हो। आइए जानते हैं बिहार बोर्ड के मार्किंग सिस्टम और पासिंग मार्क्स के बारे में।

Bihar Board Marking System

क्या है बिहार बोर्ड का मार्किंग सिस्टम

क्या है बिहार बोर्ड का मार्किंग सिस्टम?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की थ्योरी परीक्षा में कंप्यूटर साइं, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी, बायोलॉजी, केमिस्ट्री फिजिक्स, साइकोलॉजी, ज्योग्राफी, होम साइंस, एग्रीकल्चर, फिजिकल एजुकेशन और योग आदि 70 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। जबकि हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दु और अन्य भाषाओं की परीक्षा 100 अंकों की थी। बिजनेस स्टडी, इकोनॉमिक्स, मैथ्स, हिस्ट्री, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉसफी, अकाउंट्स की परीक्षा भी 100 अंकों की थी।

End of Feed