Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स का वेरिफिकेशन जारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होगा रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2024 Date (12th ka bihar board ka result kab Ayega): बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर होगी। बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी।

Bihar Board 12th Result 2024 Date in Hindi: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे। मार्कशीट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी।

Bihar Board 12th Result Date

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। BSEB की तरफ से रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी करने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाता है। बोर्ड की तरफ से टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है। टॉपर्स वेरिफिकेशन के तुरंत बाद रिजल्ट जारी होगा।

End of Feed