LIVE

Bihar Board 12th Result 2023 Marksheet: बिहार बोर्ड 12वीं के घोषित हुए परिणाम, बेटियों ने लहराया परचम

Bihar Board 12th Result 2023 Marksheet: बिहार बोर्ड 12वीं के घोषित हुए परिणाम, बेटियों ने लहराया परचम

Bihar Board 12th Result 2023 Marksheet: बिहार बोर्ड 12वीं के घोषित हुए परिणाम, बेटियों ने लहराया परचम

Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Marksheet, biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार में 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम आ गया है। मंगलवार (21 मार्च, 2023) दोपहर इसे तय समय से लगभग आधा घंटा देरी से शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने जारी किया। आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं, जबकि onlinebseb.in और secondary.biharboardonline.com पर भी नतीजे देखे जा सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2023 Direct Link: Check here | Bihar Board 10th Result Date and Time

MAR 22, 2023 09:41 IST

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - क्या कहा मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकायों में छात्राओं ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुये कहा कि इसके लिये छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। इस लिंक से देखे बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारीBihar Board 12th Result 2023 LIVE
MAR 22, 2023 08:04 IST

Bihar Board 12th Result 2023 Live - कौन रहे बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर

बीएसईबी ने 21 मार्च, 2023 को बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित किया। इस साल, Mohaddessa ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया, उसके बाद कुमारी प्रज्ञा 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सौरभ कुमार 93.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
MAR 21, 2023 15:19 IST

बेटियों ने लहराया परचम

बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं के नतीजे। कॉमर्स में पहले स्थान पर दो टॉपर-सौम्या और रजनीश पाठक। दोनों औरंगाबाद के रहने वाले हैं। कॉमर्स में सेकेंड स्थान पर तीन छात्राएं -भूमि,तनुजा और कोमल। कॉमर्स में तीसरे स्थान पर 2 छात्राएं -पायल कुमारी और सृष्टि।
MAR 21, 2023 15:06 IST

BSEB 12TH Result: बिहार बोर्ड में छा गईं बेटियां

पाँचवीं बार बिहार बोर्ड ने सबसे पहले रिजल्ट जारी किया गया। तीनों संकाय में लड़कियों ने बाज़ी मारी है। तीनों संकाय लड़कियाँ टॉपर है। विज्ञान में आयुषी नंदन बनी टॉपर। आर्ट्स में पूर्णिया की मोहनिशा बनी टॉपर। कॉमर्स में सौम्या और रजनीश बने टॉपर। #result
MAR 21, 2023 14:40 IST

BSEB 12th Result 2023 Live: तीनों स्ट्रीम्स में लड़कियों का जलवा

बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम में 83.7% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं और तीनों स्ट्रीम्स (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) में लड़कियों ने बाजी मारते हुए टॉप किया है।
MAR 21, 2023 14:31 IST

बढ़ी स्टूडेंट्स की बेचैनी, तय समय से आधे घंटे बाद भी जारी न हुआ एक्टिव लिंक

बिहार 12वीं बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ा एक्टिव लिंक तय समय से आधे घंटे बाद तक नहीं जारी हुआ। दिन में Bihar School Examination Board की ओर से बताया गया था कि बिहार 12वीं का परिणाम दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा।
MAR 21, 2023 14:20 IST

Bihar Board 12th Result 2023 Live: पिछले पांच साल में कब-कब जारी हुआ परिणाम?

वैसे, बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम इससे पहले साल 2022 में 16 मार्च, 2021 में 26 मार्च, 2020 में 24 मार्च, 2019 में 30 मार्च और 2018 में जून छह को जारी किए गए थे।
MAR 21, 2023 14:03 IST

BSEB 12th Result 2023 Live: जो हो गए फेल, वो क्या करें?

अगर आप अपने परीक्षाफल से नाखुश हैं, तब आप स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स इसके अलावा अपनी आंसर बुकलेट और ओएमआर शीट्स की फोटोकॉपी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। जो बच्चे परीक्षा में इस बार पास नहीं हो पाए, वे कंपार्टमेंट एग्जाम्स देकर इन्हें आगे क्लियर कर सकेंगे। हालांकि, बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल एग्जाम्स के बारे में बाद में अधिसूचना जारी करेगा।
MAR 21, 2023 13:59 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Live: यह है नतीजे देखने का प्रोसेस

बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाने के बाद आपको होम पेज पर 'रिजल्ट लिंक' का विकल्प दिखेगा। आप इस पर जैसे ही क्लिक करेंगे, आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे। वहां आपसे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर मांगा जाएगा। इसे देते ही आपके सामने स्क्रीन पर परिणाम का पूरा ब्यौरा खुलकर आ जाएगा। आप इस परीक्षाफल को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं, आगे के लिए प्रिंट निकला सकते हैं, जबकि अपने मोबाइल से उसका स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।
MAR 21, 2023 13:49 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Live: इन साइट्स पर चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइटः biharboardonline.bihar.gov.in। अन्य वेबसाइट्सः onlinebseb.in और secondary.biharboardonline.com।
MAR 21, 2023 13:37 IST

Bihar Board 12th Result 2023 Live: पिछली बार कैसा रहा था बिहार का रिजल्ट?

साल 2022 में सूबे के शिक्षा मंत्री ने बिहार 12वीं का रिजल्ट घोषित किा था। ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज सुधर कर 80.15% हो गया था। इसमें लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 83.39% था और लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 78.04% रहा था।
MAR 21, 2023 12:55 IST

इन वेबसाइट्स पर देखें बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे

ज‍िन छात्रों ने इस साल ब‍िहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी है वो बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ऑफिश‍ियल वेबसाइट पर र‍िजल्‍ट देख सकते हैं। मोबाइल या कम्प्यूटर पर र‍िजल्‍ट देखने के ल‍िए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और bsebssresult.com पर जाना होगा। यहां छात्रों को रिजल्ट 2023 के टैब पर क्‍ल‍िक करना होगा। इसके बाद 12वीं कक्षा (BSEB 12th Result) के रिजल्ट का ऑप्‍शन द‍िखाई देगा। इस पर क्‍ल‍िक करने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर, नाम या स्कूल का नाम डालना होगा। इसके बाद सब्‍म‍िट बटन क्‍ल‍िक करते ही र‍िजल्‍ट ओपन हो जाएगा।
MAR 21, 2023 12:50 IST

BSEB 12th Result 2023 Live: पांच साल में दो बार बदला गया एग्जाम पैटर्न

बीएसईबी ने पिछले पांच साल में दो बार इंटरमीडिएट के एग्जाम के पैटर्न में बदलाव किया है। बोर्ड ने इस साल पेपर में मल्टीपल च्वॉइस क्वेस्चंस यानी एमसीक्यू आधारित सवाल पूछे थे। थ्योरी और प्रैक्टिकल...दोनों में ही 42 एमसीक्यू थे, जिनमें स्टूडेंट्स को 35 करने थे।
MAR 21, 2023 12:29 IST

Bihar Board Intermediate Result 2023 Live: यह हैं बिहार के शिक्षा मंत्री

Bihar Board Intermediate  Result 2023 Live: यह हैं बिहार के शिक्षा मंत्री
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर हैं। (फोटो सोर्सः state.bihar.gov.in)
MAR 21, 2023 12:12 IST

कैसे जारी किए जाएंगे नतीजे? जानिए

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का ऐलान दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा। लगभग 13 लाख स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, जबकि परिणाम आने के बाद छात्र अपने नतीजे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे।
MAR 21, 2023 12:07 IST

कहां देख सकते हैं बिहार बोर्ड के रिजल्ट?

बिहार बोर्ड के परिणाम दोपहर दो बजे से आप bsebssresult.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे।
MAR 21, 2023 12:04 IST

फरवरी में हुए थे बोर्ड एग्जाम

बिहार में इस बार बोर्ड परीक्षाएं एक से 11 फरवरी के बीच हुई थीं और इनमें कुल 13,18,227 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,36,432 लड़कियां थीं, जबकि 6,81,795 लड़के थे। बोर्ड ने सिर्फ सूबे की राजधानी पटना में 80 एक्जाम सेंटर बनाए थे, जहां 79,641 बच्चों ने परीक्षाएं दी थीं।
MAR 21, 2023 12:00 IST

बिहार बोर्डः 12वीं के परिणाम से दो घंटे पहले ही बोर्ड की साइट क्रैश

बिहार बोर्डः 12वीं के परिणाम से दो घंटे पहले ही बोर्ड की साइट क्रैश
बिहार बोर्ड का रिजल्ट दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा, पर उससे पहले ही बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई।
MAR 21, 2023 11:46 IST

Bihar School Examination Board की ओर से रिजल्ट पर आया यह बड़ा अपडेट

MAR 21, 2023 10:59 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Live - बिहार बोर्ड के छात्र देखें रिजल्ट

BSEB Bihar Board Class 12th का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है, बिहार बोर्ड के छात्र इस साइट पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार Bihar Board class 12 result को ट्रैक किया जा रहा है। बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम जारी होते ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर न्यूज को फ्लैश कर दिया जाएगा।