LIVEBSEB 12th Result 2023 Declared: इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

BSEB 12th Result 2023 Declared: इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Marksheet Direct Link on biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार में आज (21 मार्च, 2023) 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम आने हैं। ये रिजल्ट ठीक दोपहर दो बजे जारी किए जाएंगे। पर रोचक बात है कि नतीजे जारी होने के लगभग दो घंटे पहले ही बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई। समझा जा सकता है कि बच्चों और पैरेंट्स के बीच रिजल्ट को लेकर इतनी अधिक जिज्ञासा थी कि वे अत्यधिक संख्या में बिहार बोर्ड की साइट का रुख करने लगे और अधिक लोग की वजह से साइट क्रैश हो गई। हालांकि, यह दिक्कत अस्थाई है और आप लोग थोड़ी देर में साइट के दुरुस्त होने पर नतीजे चेक कर सकेंगे। रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग एप पर देखे जा सकेंगे। बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा।
Bihar Board 12th Result 2023 Today LIVE: Check Marks here
इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं आंसर-की 3 मार्च को जारी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा इसी सप्ताह कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि बोर्ड रिजल्ट से पहले रिजल्ट की डेट (Bihar Board 12th Result 2023 Date) अपने ट्विटर हैंडल के जरिए साझा करेगा। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
Bihar Board 12th Result Marksheet Link
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - 13 लाख 4 हजार 586 विद्यार्थी
इस बार 13 लाख 4 हजार 586 विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी थी। परीक्षा में 83.70 प्रतिशत से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुये हैं। इसमें छात्राओं की उतीर्णता का प्रतिशत 85.50 है, जबकि छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 82.01 है। Bihar Board 12th Result website biharboardonline.bihar.gov.in है।
Bihar Board 12th Result 2023 Live - 23 मार्च से सप्लीमेंट्री एग्जाम
बिहार 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है! कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए BSEB Supplementary Exams 2023 अप्रैल और मई के महीने में आयोजित की जाएगी। BSEB Supplementary Exams 2023 के लिए पंजीकरण 23 मार्च, 2023 से शुरू होंगे।
Bihar Board 12th Result Live - इस तारीख तक आएगा 10वीं का रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं यानी इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड द्बारा दी गई सूचना के मुताबिक, 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट भी 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Result Live - 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी
इस साल बिहार बोर्ड 12वीं इंटर की परीक्षा में कुल 13,04,586 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिनमें से 10,91,948 को पास घोषित किया गया है। बता दें कि इस साल कुल पास प्रतिशत 83.7% दर्ज किया गया है।
Bihar Board 12th Result Live - इतने केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर की परीक्षा में इस साल 6,36,432 छात्राएं और 6,81,795 छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 38 जिलों और 1464 केंद्रों पर किया गया था।
Bihar Board 12th Result Live - बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं इंटर का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। स्टूडेंट्स रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
Bihar Board 12th Result Live - 12वीं साइंस का पास प्रतिशत
बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। इस साल 12वीं साइंस मे 5,86,532 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 4,92,300 स्टूडेंट्स मे सफलता हासिल की है। बता दें कि साइंस का पास प्रतिशत 83.93 % दर्ज किया गया है।
Bihar Board 12th Result Live - टॉपर को मिलेगा इतना इनाम
बिहार बोर्ड 12वी में टॉप करने वाले स्टूडेंट को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक दिया जाएगा। जबकि, दूसरे टॉपर को 75 हजार रुपए नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक मिलेगा। तीसरे टॉपर को लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक के साथ 50 हजार रुपए नकद पुरस्कार मिलेगा।
Bihar Board 12th Result Live - ऐसा रहा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्टकुल परीक्षार्थी - 6,68526सफल परीक्षार्थी - 5,53,150फर्स्ट डिविजन - 1,80,979सेकेंड डिविजन - 2,86,859थर्ड डिविजन - 85,312
Bihar Board 12th Result Live - 12वीं साइंस के टॉपर
साइंस स्ट्रीम में आयुषी नंदन ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि, हिमांशु कुमार और शुभम चौरसिया ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, अदिति कुमारी ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।
Bihar Board 12th Result Live - 12वीं आर्ट्स में 82.74% रहे सफल
बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। इस साल 12वीं आर्ट्स में 6,68,526 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 5,53,150 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। बता दें कि आर्ट्स का पास प्रतिशत 82.74% दर्ज किया गया है।
Bihar Board 12th Result Live - फरवरी में परीक्षा, मार्च में रिजल्ट
इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं आंसर-की 3 मार्च को जारी हुई। आज बोर्ड ने 12वीं इंटर का रिजल्ट भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
Bihar Board 12th Result Live - एक लाख रुपये मिलेंगे टॉपर को
बिहार बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को शिक्षा विभाग द्वारा एक लाख रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। सभी स्ट्रीम के टॉपर्स को 1 लाख रुपये की स्कॉलरशिप और एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा।
Bihar Board 12th Result Live - दूसरी रैंक वालों को 75,000
दूसरी रैंक पाने वालों को 75,000 रुपये की स्कॉलरशिप और एक किंडल रीडर और एक लैपटॉप मिलेगा। (Bihar Board 12th Result) जिन लोगों ने अभी तक बिहार बोर्ड का परिणाम नहीं देखा है, वे Bihar Board 12th Result website biharboardonline.bihar.gov.in से परिणाम देख सकते हैं।
तृतीय रैंक वालों को मिलेगी इतनी राशि
तृतीय रैंक धारकों को 50,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ लैपटॉप और किंडल रीडर भी मिलेगा। इसके अलावा, तीनों स्ट्रीम के चौथे और पांचवें रैंक धारकों को लैपटॉप के साथ प्रत्येक को 15,000 रुपये मिलेंगे। पिछले वर्षों में भी बिहार बोर्ड के टॉपर्स को इसी तरह की स्कॉलरशिप और पुरस्कार दिए गए थे।
BSEB 12th Result Live - तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, लड़कियां रही सबसे आगे
Bihar School Examination Board or BSEB ने BSEB Inter Result 2023 जारी कर दिया है। साइंस की आयुषी नंदन ने किया टॉप! बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में Bihar Board class 12 result को जारी किया गया है। इस बार तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है।
Bihar Board 12th Result live - इस लिंक से देखें बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम
Bihar School Examination Board or BSEB ने Bihar Board class 12 result जारी कर दिया है। बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम को Bihar Board 12th Result website biharboardonline.bihar.gov.in से देखा जा सकता है।
Bseb 12th Result Live - इस लिंक से देखें स्कोर
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे घोषित हो गया है, लेकिन अभी तक रिजल्ट लिंक नहीं खुल रहा है। एक बार रिजल्ट लिंक खुलने के बाद आप biharboardonline.gov.in या onlinebseb.in और secondary.biharbaordonline.com जैसी साइटों से स्कोर देख सकते हैं।
Bihar Board 12th Result Live - 2 बजे जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे घोषित कर दिया है। एक बार लिंक खुलने के बाद, छात्र अपना परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.gov.in पर देख सकते हैं।
Bihar Board 12th Result Live - यहां से देखें बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम
Bihar School Examination Board or BSEB ने अपने बताए समय पर बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। कुछ देर में Bihar Board Class 12 Result लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। Bihar Board 12th Result website biharboardonline.bihar.gov.in है।