एजुकेशन

Bihar Board 10th Toppers 2024: मजदूर के बेटे का कमाल, समस्तीपुर के आदर्श बिहार बोर्ड 10वीं में 2nd टॉपर, मिले 500 में 488 नंबर

Bihar Board 10th Toppers 2024: बिहार बोर्ड 10वीं में इस साल कुल 82.91 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से 10वीं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले आदर्श कुमार ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

Image

बिहार बोर्ड 10वीं के सेकेंड टॉपर आदर्श कुमार

Photo : Times Now Digital

Bihar Board 10th Result 2024 Declared: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल बिहार बोर्ड 10वीं में कुल 82.91 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है। इस लिस्ट में बिहार के समस्तीपुर जिले रहने वाले आदर्श कुमार का नाम दूसरे स्थान पर है। आदर्श ने बिहार बोर्ड 10वीं में सेकेंड टॉप किया है।

बिहार बोर्ड 10वीं में समस्तीपुर जिले के मो वाजिदपुर गांव के रहने वाले आदर्श कुमार ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। आदर्श कुमार को बिहार बोर्ड 10वीं में 500 में से 488 अंक प्राप्त हुआ है।

Bihar Board 10th Topper के पिता मजदूर

बिहार बोर्ड 10वीं में सेकेंड टॉपर आदर्श कुमार का नाम रामनाथ महतो है। उनके पिता पेशे से एक मजदूर हैं। वहीं, उनकी माता का नाम निलम देवी है, जो एक गृहिणी हैं। आदर्श की इस सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

आदर्श बताते हैं कि उन्होंने हाईस्कूल की तैयारी के लिए कोचिंग की मदद ली थी। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से उन्हें टॉपर्स वेरिफिकेशन के लिए कॉल आया था। वेरिफिकेशन के लिए आदर्श को पटना बोर्ड ऑफिस जाना पड़ा। टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद रिजल्ट जारी किया गया है।

आदर्श कुमार ने बताया कि उनको अब आगे इंजीनियरिंग करना है। उन्हें देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT से पढ़ाई करनी है। उका सपना आईटी इंजीनियर बनने का है।

टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा?

बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को कैश प्राइज के साथ ही कई अन्य चीजें भी दी जाती हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में पहली रैंक हासिल करने वाले शिवांकर कुमार को 1 लाख रुपये कैश, 1 लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड सेकंड रैंक हासिल करने वाले आदर्श कुमार को 75 हजार रुपये, 1 लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। थर्ड रैंक पर रहने वाले आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे, पलक कुमारी और साजिया परवीन को 50 हजार रुपये, 1 लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article