एजुकेशन

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: शुरू हुआ 10वीं का टॉपर वेरिफिकेशन, जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। बोर्ड द्वारा टॉपर्स के लिए वेरिफिकेशन किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीएसईबी द्वारा मैट्रिक के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी और इसके साथ ही 15 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म होगा।

Image

BSEB Bihar Board 10th Result 2026

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा के बाद से ही 10वीं के छात्रों का इंतजार बढ़ गया है। बता दें कि 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया गया था। अब 10वीं के रिजल्ट की बारी है। मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा, क्योंकि इसकी मूल्यांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। बिहार बोर्ड ने टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बिहार बोर्ड ने शुरू किया टॉपर्स वेरिफिकेशन

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का वेरिफिकेशन किया जाता है। 12वीं के रिजल्ट की घोषणा से पहले भी टॉपर्स वेरिफिकेशन किया गया था। अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर कॉपियों की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्रों को बिहार बोर्ड के मुख्यालय बुलाया गया है और कई चरणों में उनका वेरिफिकेशन किया जाएगा।

कब तक पूरा होगा टॉपर्स वेरिफिकेशन?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार बोर्ड की ओर से करीब 20 छात्र और छात्राओं को वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है। इन सभी संभावित टॉपर्स को मुख्यालय बुलाय गया है और उनका इंटरव्यू लिया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ ही दिनों में वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा और उसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

इन वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

biharboardonline.bihar.gov.in

biharboardonline.com

results.biharboardonline.com

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी रिजल्ट की घोषणा

बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसमें परीक्षा में शामिल हुए कुल छात्रों की और पास छात्रों की संख्या के साथ पास प्रतिशत की जानकारी दी जाएगी। उसके बाद टॉपर्स के नामों की घोषणा की जाएगी।

कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

वहां दिए गए क्लास 10वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।

इस लिंक के खुलने पर छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना है।

सबमिट पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

छात्र इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

छात्रों को सलाह है कि जानकारी मार्कशीट में सारी जानकारी को ध्यान से चेक करें और गलती होने पर तुरंत स्कूल से संपर्क करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article