एजुकेशन

Bihar Board 10th Answer Key 2023 OUT: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की आंसर की, रिजल्ट का लगा सकेंगे अंदाजा

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 6, 2023, 01:09 PM IST

Bihar Board 10th Answer Key 2023 Released: बिहार बोर्ड ने 12वीं की आंसर की जारी करने के कुछ दिनों बाद ही 10वीं की भी आंसर की जारी कर दी है। जिन छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में हिस्सा लिया था वे दिए गए डायरेक्ट लिंक से बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की आंसर की देख सकते हैं।

Image

Bihar board 10th answer key

Bihar Board 10th Answer Key 2023 Released: क्या आपने भी इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में भाग लिया था, यदि हां तो आपके लिए बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड, बीएसईबी ने बहुत बड़ा अपडेट जारी किया है। बीएसईबी ने आखिरकार 10वीं परीक्षा के लिए भी आंसर की जारी कर दी है, अब बिहार बोर्ड के छात्र अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकेंगे। बीएसईबी जितनी तेजी से अपडेट्स निकाल रहा है, कहा जा सकता है कि Bihar Board 10th 12th Result 2023 को होली से पहले ही जारी कर सकता है।

बिहार बोर्ड उन राज्यों में से एक है, जो सबसे तेज बोर्ड परीक्षा का आयोजन करते हैं व रिजल्ट जारी करते हैं। इस बार BSEB ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से शुरू किया और 22 फरवरी को खत्म कर दिया। यानी आधे माह के अंदर ही Bihar School Examination Board ने BSEB Matric आंसर की जारी कर दी।

कब आएंगे बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड, बीएसईबी द्वारा इन परिणामों की घोषणा Bihar Board class 12 result के बाद की जाएगी, और यह रिजल्ट 6 मार्च के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं, बता दें, बिहार बोर्ड ने जब 12वीं परीक्षा के लिए आंसर की जारी की थी तो छात्रों को 6 मार्च तक आपत्ति करने का मौका दिया था, यानी आज के बाद कभी भी BSEB Inter Result 2023 जारी किया जा सकता है। अब 10वीं की बात करते हैं - कब आएगा Bihar Board class 10 result

इस तारीख के बाद आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड, बीएसईबी ने कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी की गई है।

Bihar Board 10th Answer Key के खिलाफ जो छात्र आपत्ति करना चाहते हैं, वे 10 मार्च की शाम तक ऐसा कर सकते हैं। ध्यान रहे यह आंसर की केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए जारी की गई है।

यह भी पढ़ें

Bihar Board 10th Answer Key biharboardonline.bihar.gov.in पर से देखी जा सकती है।

BSEB Bihar Board 2023 के तहत आपत्ति करने का मौका आज से लेकर 10 मार्च तक रहेगा। इसके बाद Bihar Board 10th Answer Key में यदि संशोधन की जरूरत होगी तो ऐसा करके रिजल्ट के साथ दोबारा से जारी कर दिया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article