LIVE

Sarkari Naukri: इन विभागों में 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी, घर बैठे करें अप्लाई

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Mar 6, 2023, 08:09 IST

कई सारे सरकारी विभागों में कक्षा 10वीं और 12वीं या ग्रेजुएशन सबके लिए सरकारी नौकरी की जानकारी दी गई है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार इस पेज को चेक करते रहें और यहां हर जरूरी जॉब पर फोकस रहता है। बिहार बोर्ड आंसर की भी जारी हो गई है और सीटेट का रिजल्ट आ चुका है। एक बार Bihar Board BSEB Result 2023 आने पर भी यहां पर अपडेट किया जाएगा।

Sarkari Naukri: इन विभागों में 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी, घर बैठे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी कैसे पाएं? सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी? अगर आपके मन में भी यह सवाल चलते रहते हैं तो यह पेज आपके लिए ही है।अगर आप 10वीं 12वीं या ग्रेजुएट की पढ़ाई कर चुके है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, और लेटेस्ट जॉब के बारे में नहीं जान पाए हैं, तो आपको एक पोर्टल पर सारी जानकारी मिल सकती है। यहां आप उत्तर भारत सहित हर जरूरी जॉब से जुड़ी सरकारी नौकरी की जानकारी पा सकेंगे।

Bihar Board 10th 12th Result 2023 Date and Time: Check here

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर सरकारी नौकरी को लेकर कई अलग-अलग विभागों में भर्ती के लिए आवेदन की मांग होती रहती है। ज्यादातर लोग विश्वसनीय प्लेटफॉर्म ना होने की चलते इन नौकरियों के बारे में जान नहीं पाते। ऐसे में यह प्लेटफॉर्म आपके लिए मददगार हो सकता है। बैंकिंग, रेलवे, टीचिंग नॉन टीचिंग व अन्य डिमांडिंग जॉब की जानकारी यहां पर पा सकेंगे।

किसी सरकारी रिजल्ट, सरकारी नौकरी जॉब का नोटिफिकेशन, परीक्षा शेड्यूल, एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट और स्कोरकार्ड जैसे जरूरी अपडेट्स के डायरेक्ट लिंक को दिया जाएगा।

MAR 05, 2023 21:11 IST

Sarkari Result 2023 LIVE - सीटीईटी फाइनल आंंसर-की जारी

सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया था।

MAR 05, 2023 21:10 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - टेक्निकल असिस्टेंट सहित कई पद खाली

नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर ने टेक्निकल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 4 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

MAR 05, 2023 21:09 IST

Sarkari Result 2023 LIVE - असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से नतीजे देख सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए 486 पदों पर भर्ती की जाएगी।

MAR 05, 2023 19:35 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - UPSSSC ने जारी किया इसका रिजल्ट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने कट ऑफ अंक भी जारी किया है।

MAR 05, 2023 19:05 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार

कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी को जारी की गई थी। 

MAR 05, 2023 19:05 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार

कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी को जारी की गई थी। 

MAR 05, 2023 18:42 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - अग्निवीर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा।

MAR 05, 2023 18:15 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - असम राइफल्स में नौकरी का मौका

असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 616 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी 19 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

MAR 05, 2023 17:23 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - कब आएगा बिहर डीएलएड एडमिट कार्ड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 20 मार्च 2023 तक किया जाएगा।

MAR 05, 2023 16:43 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - DSSSB ने निकाली वैकेंसी

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने टेक्निकल असिस्टेंट, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर और मेंटेनेंस मैकेनिक सहित 258 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं।

MAR 05, 2023 16:04 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - बीएसएफ में 10वीं पास के लिए नौकरी

बीएसएफ ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1284 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए 27 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAR 05, 2023 15:16 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने कट ऑफ अंक भी जारी किया है।

MAR 05, 2023 14:39 IST

Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग ने 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 27 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 600 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।

MAR 05, 2023 14:05 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - जीडीएस मेरिट लिस्ट जल्द

भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस की मेरिट लिस्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जानी है। इस प्रक्रिया के जरिए विभाग में लगभग 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी।

MAR 05, 2023 13:38 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - कब आएगा केवीएस रिजल्ट

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से टीजीटी, पीजीटी ओर पीआरटी एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

MAR 05, 2023 12:58 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - जल्द आएगा जीडी कांस्टेबल रिजल्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया गया था।

MAR 05, 2023 12:36 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर- की जारी

बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर- की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की फाइनल आंसर की 4 मार्च 2023 को जारी कर दी है।

MAR 05, 2023 12:04 IST

Sarkari Result 2023 Live - GATE 2023 का रिजल्ट

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, GATE 2023 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। 
IIT Kanpur द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, GATE का परिणाम इसी महीने जारी किया जाएगा। 
एक बार जारी होने के बाद, GATE 2023 का परिणाम - gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

MAR 05, 2023 11:43 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - कब से शुरू होगा नीट यूजी के लिए पंजीकरण

NEET UG 2023 Registration कब से शुरू होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा अंडरग्रेजुएट्स (NEET UG) के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (NEET UG) रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होने की उम्मीद है। 
नीट यूजी 2023 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। 
नीट यूजी 7 मई, 2023 के लिए निर्धारित है। पंजीकरण शुरू होने के बाद, उम्मीदवारों को neet.nta.nic.in पर जाना होगा।

MAR 05, 2023 10:59 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - एसएससी का एग्जाम हुआ रिशिड्यूल 

SSC Steno Skill Test 2023 को रिशिड्यूल कर दिया गया है। एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 2023 को कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पुनर्निर्धारित यानी रिशिड्यूल किया है। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना एसएससी की वेबसाइट यानी sscangathan.nic.in से देख सकते हैं।

MAR 05, 2023 10:04 IST

Sarkari Results Live - UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

UPPSC Notification 2023 का इंतजार करने वाले छात्र तैयार हो जाएं क्योंकि विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS) परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट यानी uppsc.up.nic.in पर जारी की है। 
उम्मीदवारों को अंतिम तिथि यानी 03 अप्रैल 2023 से पहले आवेदन करने की जरूरत है।

MAR 05, 2023 09:38 IST

Sarkari Naukri Live - पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ कॉल लेटर

AP Police Constable 2022 Call Letter जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट यानी एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

MAR 05, 2023 09:15 IST

Sarkari Naukri Live - आईसीएआई सीए मई 2023

Institute of Chartered Accountants or ICAI आईसीएआई सीए मई 2023 करेक्शन विंडो 4 मार्च, 2023 से icai.org पर खुल गई है। पहले से पंजीकृत उम्मीदवार जो फॉर्म में कोई बदलाव करना चाहते हैं या किसी भी त्रुटि को सुधारना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट -icai.org पर ऐसा कर सकेंगे।

MAR 05, 2023 08:48 IST

Sarkari Naukri 2023 - एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड जारी

एलआईसी एडीओ भर्ती 2023 से जुड़ा नया अपडेट आया है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने 4 मार्च, 2023 को आज अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर, एडीओ एडमिट कार्ड जारी किया है। पंजीकृत उम्मीदवार अब अपने एलआईसी एडीओ कॉल लेटर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। यह रही साइट licindia.in 

MAR 05, 2023 07:28 IST

Sarkari Naukri 2023 - जेकेपीएससी ने मंगाए आवेदन

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पीटीआई) के 53 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये रिक्तियां राज्य में उच्च शिक्षा विभाग के तहत भरी जाएंगी
इन पदों के लिए 31 मार्च 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

MAR 04, 2023 21:58 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - असम राइफल्स में नौकरी की बहार

असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 19 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAR 04, 2023 21:37 IST

Sarkari Result 2023 LIVE - राजस्थान रीट रिजल्ट जल्द

राजस्थान रीट लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया गया था।

MAR 04, 2023 21:13 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को दो शिफ्ट में किया गया था। व

MAR 04, 2023 20:46 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी का मौका

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने राज्यसेवा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 673 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

MAR 04, 2023 20:11 IST

Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - पंजाब में इन पदों पर निकली नौकरी

पंजाब कैंटोनमेंट बोर्ड ने सफाईकर्मचारी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pune.cantt.gov.in पर आज यानी 4 मार्च से अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल निर्धारित की गई है।
 

MAR 04, 2023 19:49 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - एलआईसी ने जारी किया एडमिट कार्ड

भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से एलआईसी एडीओ कॉल लेटर 2023 आज यानी 4 मार्च को किसी भी समय जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 12 मार्च को किया जाना है।

MAR 04, 2023 19:08 IST

Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 31 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके जरिए 53 पदों को भरा जाएगा।

MAR 04, 2023 18:32 IST

Sarkari Result 2023 LIVE - रीट लेवल 1 और लेवल 2 रिजल्ट का इंतजार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रीट लेवल 1 और लेवल 2 का रिजल्ट व आंसर की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी होने जा रहा है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया था।

MAR 04, 2023 18:04 IST

Sarkari Result 2023 LIVE - इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम का रिजल्ट जारी

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। जिसकी तारीख तय समय के अंदर जारी कर दी जाएगी।

MAR 04, 2023 17:37 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कब आएगा केवीएस रिजल्ट

केवीएस रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी करेगा।
 

MAR 04, 2023 17:16 IST

Sarkari Result 2023 LIVE - यूपीएससी ने जारी किया इस एग्जाम का रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। जिसकी तारीख तय समय के अंदर जारी कर दी जाएगी।

MAR 04, 2023 16:35 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पद खाली

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 285 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
 

MAR 04, 2023 16:08 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - जारी हुआ एलआईसी एडीओ कॉल लेटर

भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से एलआईसी एडीओ कॉल लेटर 2023 आज यानी 4 मार्च को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी licindia.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 12 मार्च को किया जाना है।

MAR 04, 2023 15:36 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - जीडीएस मेरिट लिस्ट जल्द

भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस की मेरिट लिस्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जानी है। इसके जरिए विभाग में लगभग 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी।

MAR 04, 2023 14:59 IST

Sarkari Exam 2023 LIVE - यूपी पीसीएस एग्जाम के लिए करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
 

MAR 04, 2023 14:29 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - एपी पुलिस एडमिट कार्ड जारी

एपी पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

MAR 04, 2023 13:53 IST

KVS Sarkari Naukri 2023: केंद्रीय विद्यालय भर्ती प्रवेश पत्र

केवीएस यानी केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से सीधी भर्ती को लेकर कई पदों के लिए प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। KVS भर्ती परीक्षा पीजीटी, हिंदी अनुवादक, प्राथमिक शिक्षक और गैर-शिक्षण पदों के लिए है। इस भर्ती के लिए जो केवीएस उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वह केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

MAR 04, 2023 13:31 IST

Bihar Board Result 2023: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड एग्जाम रिजल्ट

बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जल्द ही परिणाम को जारी किए जाने की संभावना है। उम्मीदवार मार्च महीने के दूसरे सप्ताह तक बिहार बोर्ड रिजल्ट के आने की अपेक्षा कर सकते हैं।

MAR 04, 2023 12:55 IST

Orissa High Court Sarkari Naukri 2023: ओडिशा हाईकोर्ट में भर्ती

हाईकोर्ट ओड़िशा ने जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन अफसर पदों के लिए भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार अप्लाई करें। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से जारी है और उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए 20 मार्च, 2023 तक समय है।

MAR 04, 2023 12:34 IST

MPPSC Sarkari Naukri 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में निकली लाइब्रेरियन भर्ती

एमपीपीएससी यानी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से लाइब्रेरियन पदों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एमपीपीएससी उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in की मदद से जाकर अप्लाई किया जा सकता है।

MAR 04, 2023 12:33 IST

BSEB, Bihar Board Answer Key 2023: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की आंसर की जारी

बिहार एजुकेशन बोर्ड यानी BSEB ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आंसर की रिलीज कर दिया है और इसे बीते दिन के बाद छात्र तुरंत चेक कर सकते हैं। इससे रिजल्ट का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। इन आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है।

MAR 04, 2023 12:31 IST

LIC Sarkari Results 2023 Live - भारतीय जीवन बीमा निगम की परीक्षा

एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 04 मार्च 2023 को अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर प्रीलिम्स (फेज 1) एग्जाम आयोजन करने जा रहा है। एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिन आवेदकों ने 21 जनवरी से 10 फरवरी 2023 तक रजिस्ट्रेशन किए थे, वह LIC ADO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करके देख सकते हैं।