Agniveer Bharti Rally: भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने का सपना देख रहे बिहार के युवाओं के लिए आज से अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Recruitment Rally) का शुभारंभ हो रहा है। इस भर्ती रैली के माध्यम से हजारों योग्य और शारीरिक रूप से सक्षम उम्मीदवारों को सेना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रैली स्थल पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए सेना भर्ती कार्यालय और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व व्यवस्था के व्यापक कड़े इंतजाम किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए रैली में भाग लेने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है।
Agniveer Bharti Rally 2026 (Photo - AI/verified By Newsroom)
अग्निवीर भर्ती रैली की जरूरी जानकारी
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| आयोजक संस्था | भारतीय सेना (Indian Army) |
| भर्ती योजना | अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) |
| पद का नाम | अग्निवीर (जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन, क्लर्क) |
| आधिकारिक वेबसाइट | joinindianarmy.nic.in |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Bihar STET 2026: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, आसान स्टेप्स में तुरंत करें अप्लाई
किन पदों पर होगी अग्निवीर भर्ती
भर्ती रैली के दौरान सबसे अधिक उम्मीदवारों को चयन अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल और ट्रेड्समैन श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
कब से कब तक होगी रैली
बता दें कि जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए रैली का आयोजन 22 से 30 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान फिजिकल परीक्षा और अन्य भर्ती प्रोसेस आयोजित की जाएंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
Agniveer Bharti Rally के लिए आवश्यक दस्तावेज
- एडमिट कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- निवास व जाति प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- न्यूनतम 20 पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य मूल दस्तावेज
समय का रखें खास ध्यान
अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड पर अंकित रिपोर्टिंग टाइम पर ही रैली स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचना होगा। देर से आने वाले उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BPSC Project Manager Exam Postponed: बीपीएसी प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती की परीक्षा फिर से टली, जानें अब कब होगा एग्जाम
फिजिकल टेस्ट
भर्ती प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले 1.6 किमी की दौड़, पुल अप, 9 फीट की खाई लांघना और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवारों का शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और विस्तृत मेडिकल टेस्ट होगा।
परीक्षा केंद्र पर अनुशासनहीनता पर होगी कार्रवाई
भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में शांति व अनुशासन बनाए रखना अति आवश्यक है। अनुशासनहीनता या फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
