Bihar 70th CCE Result 2025: बिहार 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी, 2027 अभ्यर्थी हुए सफल

Bihar 70th CCE Result 2025 OUT: बिहार 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 2027 परीक्षार्थियों को सफलता हासिल हुई है।

Bihar 70th CCE Result 2025 Declared: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। बीपीएससी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश जारी किया जिसमें लिखा है "एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 2027 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो रिजल्ट देखने के लिए आपको आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

बिहार 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी

आयोग द्वारा ट्वीट में यह भी लिखा है कि "अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर कुछ घंटों पश्चात अपना परीक्षाफल देख सकेंगे।" इसका मतलब यदि आप अभी रिजल्ट लिंक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो कुछ देर इंतजार करने की जरूरत है।

End of Feed