BHU PhD Admission: बीएचयू पीएचडी प्रवेश में सभी को मिलेगा मौका, UGC NET व इंटरव्यू मार्क्स से बनेगी मेरिट

BHU PhD Admission: बीएचयू ने पीएचडी प्रवेश में दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 जनवरी 2025 कर दिया गया है। वहीं, अभ्यर्थियों की मांग पर 27 और 28 जनवरी को फॉर्म में माइनर करेक्शन की नई व्यवस्था कर दी गई है।

BHU PhD Admission: बीएचयू में पीएचडी प्रवेश नियमावली में संशोधन के लिए छात्रों का छह दिनों का धरना प्रदर्शन आखिरकार रंग लाया। कार्यवाहक कुलपति प्रो. संजय कुमार ने छात्रों की मांग पर निर्णय के लिए समिति गठित की थी। बुधवार को समिति की रिपोर्ट पर विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वयन बोर्ड की तरफ से स्वीकृति दे दी गई। इसके तहत इस बार रेट श्रेणी की सीटों पर सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का मौका दिया जाएगा।

BHU PhD Admission

BHU PhD Admission

पीएचडी के लिए आवेदन करने वाला हर योग्य अभ्यर्थी इंटरव्यू में बैठ सकता है। नेट पासआउट, जेआरएफ और पीएचडी के लिए क्वालिफाइड तीनों कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का मौका मिलेगा। साथ ही इंटरव्यू और नेट परीक्षा के रिजल्ट का स्कोर जुड़कर फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इंटरव्यू और नेट परीक्षा के स्कोर के अनुपात का वेटेज 30:70 का होगा।

End of Feed