एजुकेशन

Bhopal School School Closed: बारिश का कहर! आज कक्षा 1 से 5वीं तक बंद रहेंगे भोपाल के सभी स्कूल

Bhopal School Closed, MP School Closed: मध्य प्रदेश में भारी बारीश के चलते भोपाल के स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों के लिए आज यानी 12 सितंबर को अवकाश घोषित किया (MP School Scool Closed) गया है। ध्यान रहे शिक्षा विभाग का यह आदेश जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Image

Bhopal School Closed: आज बंद रहेंगे भोपाल के कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूल

Bhopal School Closed, MP School Closed: मध्य प्रदेश में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले (MP School Scool Closed) रहा है। पिछले 48 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। हालात है ये है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कें जलमग्न हो (School Scool Closed In MP) गई हैं। यहां बड़ा तालाब लबालभ भर गया है। वहीं कई डैम के गेट दोबारा खोल दिए (Bhopal School Closed) गए हैं। इसे देखते हुए जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी स्कूलों में आज यानी 12 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया (School Closed In Bhopal) गया है। इस बात की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया है।

School Closed In Bhopal: आज बंद रहेंगे स्कूल

जारी नोटिस में कहा गया है कि भोपाल जिले में विगत 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत रखते बुए भोपाल जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 5वीं तकर के छात्रों का दिनांक 12 सितंबर 2024 को अवकाश घोषित किया जाता है। शेष सभी स्कूल यथावत संचालित किये जाएंगे। ध्यान रहे शिक्षक एवं विद्यालयीन स्टाफ निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होंगे।

School Closed In Indore: इन जिलों में भी स्कूल बंद

वहीं ग्वालियर और दमोह जिले में भी भारी बारिश के चलते स्कूल, कॉलेज व आंगनवाड़ियों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। दमोह में दो दिन 12 और 13 सितंबर को छुट्टी रहेगी। जिला कलेक्टर ने इससे संबंधित नोटिस जारी किया है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article