Assam ADRE Result 2025 Declared: असम में राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (SLRC) की तरफ से आज यानी 7 मार्च 2025 को असम सीधी भर्ती परीक्षा (ADRE) ग्रेड 3 और 4 परीक्षाओं के परिणाम जारी किया गया है। असम सरकारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार तीन लिंक के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- slrcg3.sebaonline.org, assam.gov.in और slrcg4.sebaonline.org पर जाना होगा।
एसएलआरसी एडीआरई भर्ती अभियान का लक्ष्य 5,023 पदों को भरना है। परीक्षा तीन पेपरों के लिए दो चरणों में आयोजित की गई थी, जिसमें पहला चरण 15 सितंबर को और दूसरा चरण 29 सितंबर को आयोजित किया गया था। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Assam ADRE Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- slrcg3.sebaonline.org, assam.gov.in और slrcg4.sebaonline.org पर जाएं।
- वेबसाइट पर Latest Updates पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Assam SLRC ADRE Grade 3 and 4 Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें।
Assam SLRC ADRE Grade 3 and 4 Result 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
What is Assam ADRE: क्या है असम सीधी भर्ती परीक्षा?
एचएसएसएलसी स्तर के पदों के लिए पेपर-III की परीक्षा 15 सितंबर को आयोजित की गई थी, ग्रेजुएशन डिग्री स्तर के पदों के लिए पेपर-IV और एचएसएलसी स्तर के ड्राइवर पदों के लिए पेपर-V 29 सितंबर को आयोजित किया गया था।
एचएसएलसी स्तर के पदों के लिए पहली पाली में सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक 1,484 केंद्रों पर आयोजित भर्ती परीक्षा में कुल 8,27,130 उम्मीदवार शामिल होने के पात्र थे। 808 केंद्रों पर दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक दूसरी पाली में कक्षा 8 की न्यूनतम योग्यता वाले पदों के लिए परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 5,52,002 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
