UPSC CDS Admit Card 2022 Released: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी CDS परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज पेपर 2 में शामिल हो रहे हैं, अब अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को बता दें कि यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा 4 सितंबर, 2022 को देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवार 10 अगस्त, 2022 से 4 सितंबर, 2022 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे इस आर्टिकल में उपलब्ध करवाया गया है।
How to Download UPSC NDA, NA II Admit Card 2022
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने की सलाह दी जाती है-
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
- अब होमपेज पर, 'UPSC CDS 2 Admit Card 2022' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका UPSC CDS एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना ना भूलें
उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि 4 सितंबर को परीक्षा हॉल में जाते हुए अपना एडमिट कार्ड ले जाना ना भूलें। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, परीक्षा से एडमिट कार्ड के एक से अधिक प्रिंट आउट अपने पास ही रख लें।
इसके साथ ही परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को अपना पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो कार्ड ले जाना होगा। जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में एंट्री दी जाएगी। UPSC CDS परीक्षा 2022 से जुड़ी किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखें।


