UGC NET Admit Card 2021: NTA ने तीसरे व चौथे दिन की परीक्षा के लिए ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया हॉल टिकट, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की महत्वपूर्ण तिथियां और चरण यहां देखे जा सकते हैं...

nta ugc net, nta ugc net admit card 2021
UGC NET Admit Card 2021: हॉल टिकट जारी 
मुख्य बातें
  • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 अपडेट, तीसरे और चौथे दिन की परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी
  • उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • 22 नवंबर और 24 नवंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है।

UGC NET Admit Card 2021: University Grant Commission National Eliglibty Test or UGC NET Admit Card 2021 अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी या एनटीए (National Testing Agency or NTA) ने तीसरे और चौथे दिन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अधिक महत्वपूर्ण विवरण ugcnet.nta.nic.in से प्राप्त कर सकेंगे। डायरेक्ट लिंक नीचे देखें।

UGC NET Admit Card 2021 - तीसरे और चौथे दिन की परीक्षा के लिए जारी हुए हॉल टिकट

22 और 24 नवंबर, 2021 को आयोजित होने वाली तीसरे और चौथे दिन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यूजीसी नेट दिसंबर 2020 (UGC NET December 2020) और जून 2021 साइकिल 20 नवंबर से 3 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी।


 

UGC NET Admit Card 2021 Imp date - यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 तिथि

इवेंट तिथि
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 जारी 17 नवंबर, 2021
यूजीसी नेट दिन 3 और दिन 4 परीक्षा 22 और 24 नवंबर, 2021

UGC NET Admit Card 2021 download - यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 ऐसे करें डाउनलोड

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. अब उस नोटिफिकेशन पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "Download Admit Card for UGC NET December 2020 and June 2021 cycles"
  3. अब एक नई विंडो खुलेगी।
  4. उम्मीदवारों को अब जरूरी जानकारी जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन के साथ लॉग इन करना होगा।
  5. एडमिट कार्ड या हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. इसे डाउनलोड के बाद प्रिंट ले लें।

यह रहा डायरेक्ट लिंक UGC NET Admit Card 2021

20 और 21 नवंबर की परीक्षा के लिए पहले ही जारी हो चुका है एडमिट कार्ड

एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर 20 और 21 नवंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान प्रमाण पत्र ले जाना न भूलें।

ध्यान दें परीक्षा COVID-19 दिशानिर्देशों जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और अन्य दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन के साथ आयोजित की जाएगी। यदि उम्मीदवारों को कोई संदेह है, तो वे-ugcnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। उम्मीदवार एनटीए-01140759000 के हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

अगली खबर