ICSE, ISC Term 2 Exam 2022: टर्म2 परीक्षा का टाइमटेबल जारी, इस तारीख से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 07:32 AM IST

ICSE, ISC Term 2 Exam 2022: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ICSE, ISC Semester 2 exam time table 2022 जारी कर दिया है। छात्र यहां से परीक्षा तिथि व समय की जानकारी नोट कर सकते हैं...

ICSE, ISC Term 2 Exam 2022: टर्म2 परीक्षा का टाइमटेबल जारी, इस तारीख से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं

ICSE, ISC Term 2 Exam 2022: Council for Indian School Certificate Examinations (CISCE), ISC Semester 2 exam time table 2022 जारी कर दिया गया है। जो छात्र semester 2 परीक्षा मे भाग लेने वाले हैं वे cisce.org या नीचे दिए गए टाइम टेबल से परीक्षा की जानकारी नोट कर सकते हैं। बता दें, इस बार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखते हुए समय सारिणी तैयार की गई है, ताकि किसी अन्य परीक्षा तिथि से टर्म2 परीक्षा तिथि का टकराव न होने पाए।

ICSE and ISC Semester 2 exams 25 अप्रैल से शुरू होंगे। ICSE (कक्षा 10) सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं 20 मई को समाप्त होंगी, जबकि ISC या कक्षा 12 की परीक्षाएं 6 जून को समाप्त होंगी।

सेमेस्टर 2, 2022 टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें: स्टेपवाइज ऐसे करें चेक

  • CISCE की आधिकारिक साइट cisce.org पर जाएं।
  • होम पेज पर Notice Board नाम के सेक्शन में देखें, यहां ICSE/ISC Year 2022 Semester 2 Examnination Timetable नाम के लिंक पर क्लिक करें
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार पूरी डेट शीट देख सकते हैं, इसे डाउनलोड व प्रिंट कराना न भूलें।

कक्षा 10 की परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 11 बजे शुरू होंगी और परीक्षाएं 1 घंटे 30 मिनट की अवधि की होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं प्रतिदिन दोपहर 2 बजे शुरू होंगी और 1 घंटे 30 मिनट की अवधि की होंगी।

पेपर को हल करने के लिए टाइम टेबल में बताए गए समय के अलावा 10 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

End of Article