BPSC Headmaster Result 2022: बीपीएससी ने जारी किया हेडमास्टर परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 10:14 AM IST

BPSC Headmaster Result 2022 Out: बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी ने बीपीएससी हेडमास्टर रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए हेडमास्टर भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे वे यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से परिणाम देख सकेंगे...

BPSC Headmaster Result 2022: बीपीएससी ने जारी किया हेडमास्टर परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BPSC Headmaster Result 2022 Declared: Bihar Public Service Commission, BPSC Headmaster 2022 Result घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए हेडमास्टर भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे वे यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से परिणाम देख सकेंगे। BPSC हेडमास्टर रिजल्ट 2022 कल, 4 अगस्त, 2022 को आयोग द्वारा घोषित किया गया था। केवल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में ही प्रधानाध्यापकों के भर्ती अभियान प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

BPSC Headmaster 2022 Result के अनुसार, कुल 421 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। उम्मीदवार अपने बीपीएससी हेडमास्टर परिणाम 2022 की जांच कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें-

How to check BPSC Headmaster 2022 Result

  • उम्मीदवार सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां 4 अगस्त के नाम से दो नोटिफिकिशन मिलेंगे, लेकिन आपको Headmaster in Senior Secondary Schools Written (Objective) Competitive Examination. (Advt. No. 02/2022) लिंक पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करते ही पीडीएफ के रूप में नया पेज खुलेगा।
  • इस पीडीएफ से सफल लोगों के नाम व रोलनंबर शामिल हैं।
     

भरे जाएंगे 6421 पद

BPSC ने बिहार राज्य के शिक्षा विभाग से संबद्ध वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में हेडमास्टर के 6421 पदों को भरने के लिए हेडमास्टर भर्ती 2022 अभियान चलाया। चयनित और नियुक्त उम्मीदवारों को लगभग 35, 000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

31 मई  को हुई थी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग ने 31 मई, 2022 को हेडमास्टर लिखित परीक्षा आयोजित की थी। पटना शहर के 25 केंद्रों में लिखित परीक्षा के लिए कुल 13,055 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

End of Article