एजुकेशन

Army Agniveer Bharti Rally: यूपी के बनारस में कल से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी

Army Agniveer Bharti Rally: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अग्निवीर की भर्ती रैली कल से यानी कि 8 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। इस भर्ती रैली के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। सभी कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट्स (Documents) के साथ पहुंचें।

Image

Army Agniveer Bharti Rally 2025

Army Agniveer Bharti Rally: सेना में भर्ती की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अग्निवीर की भर्ती रैली कल से यानी कि 8 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। वाराणसी छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होने वाली अग्निवीर की भर्ती रैली कल से यानी कि 8 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। इस भर्ती रैली के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। सभी कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट्स (Documents) के साथ पहुंचें। रैली में शामिल होते समय अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज कलर फोटो, एकेडमिक सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र, जाति-धर्म प्रमाण पत्र, पुलिस और स्कूल से करेक्टर सर्टिफिकेट, ग्राम प्रधान या नगर निगम द्वारा जारी करेक्टर सर्टिफिकेट, अविवाहित प्रमाण पत्र, पिता से संबंध दर्शाने वाला प्रमाण पत्र और पैन व आधार कार्ड की कॉपियां साथ में लेकर आएं।

बता दें कि सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने मीडिया में ये जानकारी दी कि आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और वाराणसी के वे अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जो लिखित परीक्षा में पास हो गए हैं।

Army Agniveer Documents: कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी?

  • प्रवेश पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति-धर्म प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड और आधार कार्ड
  • विद्यालय, ग्राम प्रधान या नगर निगम से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  • अविवाहित प्रमाण पत्र

Indian Army Agniveer Bharti Rally Admit Card 2025: एडमिट कार्ड

भर्ती कार्यालय, छावनी के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि इस रैली के लिए एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों की रजिस्ट्रेशन ईमेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। अगर किसी कारण ईमेल पर एडमिट कार्ड प्राप्त न हो, तो अभ्यर्थी इस आधिकारिक वेबसाइट – www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article