एजुकेशन

April 2026 Important Day List​: ओडिशा दिवस से लेकर पंचायती राज दिवस तक, यह है अप्रैल महीनी के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

April 2026 Important National International Day​: अप्रैल का महीना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रियों दिवसों के मामले में महत्वपूर्ण महीने में से एक है। अगर आप भी प्रतियोगि परीक्षआ की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पूरे महीने में आने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रिय दिवसों के बारे में जानना आवश्यक है।

Image

अप्रैल 2026 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस

April 2026 Important National International Day: अप्रैल का महीना महत्वपूर्ण महीनों में से एक है। इसमें कई नेशनल और इंटरनेशनल डे आते हैं, जिसके बारे में जानना हर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार के लिए जारी है। क्योंकि इनसे संबंधित कई प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस न केवल यूपीएससी, एसएससी या बैंक की परीक्षा में नहीं बल्कि अब एंट्रेंस एग्जाम आदि में भी पूछे जाते हैं। यह सभी दिन स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, विज्ञान, राष्ट्रिय गौरव और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं। इसके बारे में जानकारी रखने वाले छात्रों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है और परीक्षा में इस विषय में स्कोर करना भी आसान हो जाता है। तो आइए आपको अप्रैल महीने के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिनों के बारे में बताएं।

अप्रैल 2026 के महत्वपूर्ण दिवस (April 2026 National International Day)

तारीखदिनअप्रैल 2026 के महत्वपूर्ण दिन
1 अप्रैलबुधवारअप्रैल फूल दिवस, ओडिशा दिवस
2 अप्रैलगुरुवारविश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस
3 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
5 अप्रैलरविवारईस्टर
7 अप्रैलमंगलवारविश्व स्वास्थ्य दिवस
10 अप्रैलशुक्रवारराष्ट्रीय भाई-बहन दिवस, विश्व होम्योपैथी दिवस
13 अप्रैलसोमवारजलियांवाला बाग हत्याकांड दिवस
14 अप्रैलमंगलवारअंबेडकर जयंती, तमिल नव वर्ष
15 अप्रैलबुधवारबंगाली नव वर्ष, विश्व कला दिवस
17 अप्रैलशुक्रवारविश्व हीमोफिलिया दिवस
18 अप्रैलशनिवारविश्व धरोहर दिवस
19 अप्रैलरविवारअक्षय तृतीया
21 अप्रैलमंगलवारराष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस
22 अप्रैलबुधवारपृथ्वी दिवस
23 अप्रैलगुरुवारविश्व पुस्तक दिवस, अंग्रेजी भाषा दिवस
24 अप्रैलशुक्रवारपरशुराम जयंती, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
25 अप्रैलशनिवारविश्व मलेरिया दिवस
29 अप्रैलबुधवारअंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस
30 अप्रैलगुरुवारअंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस

1 अप्रैल- अप्रैल फूल डे

हर साल 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। यह दिवस विश्व भर में हानिरहित शरारतों, चुटकुलों, चंचलता और छोटे-मोटे मजाक के लिए दिन रूप में जाना जाता है।

1 अप्रैल - ओडिशा दिवस

1936 में एक अप्रैल को ओडिशा की एक अलग राज्य के तौर पर स्थापना की गई थी। इसलिए हर साल 1 अप्रैल को ओडिशा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

3 अप्रैल - गुड फ्राईडे

गुड फ्राईडे ईस्टर संडे से पड़ने वाले पहले फ्राईडे को मनाया जाता है। यह ईसा मसीह के क्रूस पर चढ़ने की याद में मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 3 अप्रैल को पड़ा है।

7 अप्रैल - विश्व स्वास्थ्य दिवस

विश्व स्वास्थ्य संगठन की 7 अप्रैल 1948 में हुई थी। इसलिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डालता है।

13 अप्रैल - जलियांवाला बाग हत्याकांड स्मरण दिवस

जलियांवाला बाग हत्याकांड 1919 में 13 अप्रैल के दिन हुआ था। जब अमृतसर में ब्रिटिश सैनिकों ने निहत्थे भारतीयों पर गोलीबारी की थी। स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों में मौजूद यह एक महत्वपूर्ण दिन है।

14 अप्रैल - अंबेडकर जयंती

संविधान के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1919 में हुआ था। संविधान के निर्माण में उनके योगदान को याद को हर साल उनकी जयंती पर याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजली दी जाती है।

15 अप्रैल - विश्व कला दिवस

कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व को मान्यता देने के लिए हर साल विश्व कला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन कला, शिक्षा, संस्कृति और सतत विकास से बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सहायता है।

18 अप्रैल - विश्व धरोहर दिवस

देश और दुनिया में स्थित कई स्मारकों और स्थलों को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। उन स्मारकों और स्थलों के लिए हर साल विश्व धरोहर स्थल मनाया जाता है।

21 अप्रैल- राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल को मनाया जाता है। 21 अप्रैल की तिथि सरदार वल्लभभाई पटेल के 1947 में दिए हुए भाषण की याद दिलाती है। उन्होंने सिविल सेवकों को भारत का इस्पात ढांचा बताया था। इसलिए इस तिथि को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

22 अप्रैल - पृथ्वी दिवस

पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी यानी Earth Day के तौर पर मनाया जाता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article