एजुकेशन

Allahabad University PGAT 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Allahabad University PGAT 2024 Application: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद (Central University of Allahabad) में के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- aupravesh2024.cbtexam.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

इलाबाहाद यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन 2024

Photo : Times Now Digital

Allahabad University PGAT 2024 Application: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो छात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद (Central University of Allahabad) में एडमिशन लेना चाहते हैं वो Allahabad University PGAT में एडमिशन ले सकते हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- aupravesh2024.cbtexam.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेश प्रक्रिया 16 मई 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए 5 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एमए, एमकॉम, एएससी, एमएड और LLM जैसे कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन कर सकते हैं।

Allahabad University PGAT 2024: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • Allahabad University PGAT में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- aupravesh2024.cbtexam.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Application Forms के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Allahabad University PGAT 2024 Application के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Registration Here के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Allahabad University PG Admission Test Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
AU Admission

Allahabad University PG Courses

एप्लीकेशन फीस

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन टेस्ट में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इसमें LLB 3 साल के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 800 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 400 रुपये है। अन्य कोर्स के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वालों को 1600 रुपये जबकि एससी और एसटी को 800 रुपये जमा करने होंगे। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

Allahabad University Course and Seats: कितनी हैं सीटें?

PGAT 1 के तहत LLB, LLM और MCom कोर्स में एडमिशन होता है। वहीं, PGAT 2 के आधार पर BEd, MEd, MBA, MCA, MSc, MVoc, PGDCA और PG Media Study कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। बता दें कि यूनिवर्सिटी में कुल संभावित सीटें 9467 हैं। इसमें यूनिवर्सिटी कैंपस के लिए 4203 और संबद्ध कॉलजों के लिए 5264 सीटों पर दाखिला होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article