एजुकेशन

ननद-भाभी की जोड़ी ने UPPSC में गाड़ दिया झंडा, एक बनी DSP तो दूसरी टैक्स ऑफिसर

Akriti Shukla Shreya Sharma Cracked UPPSC Exam : इन दिनों ननद-भाभी की एक जोड़ी जबरदस्त सुर्खियों में है। इस जोड़ी ने साबित कर दिखाया है कि अगर सपने बुलंद हों तो फिर मुश्किल रास्ते भी बड़े आराम से तय किए जा सकते हैं। ऐसा ही कमाल किया है इन लड़कियों ने। वाकई ये सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों एस्पिरेंट्स के लिए मिसाल हैं। श्रेया शर्मा भाभी हैं और आकृति शुक्ला ननद। UPPSC Exam 2026, Akriti Shukla and Shreya Sharma

Image

UPPSC Exam

UPPSC Success Story : कहते हैं कि सिविल सेवा (UPSC) की तैयारी किसी तपस्या से कम नहीं होती। लेकिन जब इसी सफर को साथ रहकर किया जाए तो फिर रास्ता काफी आसान हो जाता है। इसी बात को एक ननद भाभी की जोड़ी ने साबित कर दिखाया है और लोगों के सामने एक मिसाल पेश की है। साथ में तैयारी कर दोनों ने दिखा दिया कि अगर सपने बुलंद हों तो फिर कोई भी रास्ता तय किया जा सकता है। ननद भाभी की ये जोड़ी सुर्खियों में बनी हुई है। यूपीपीएससी पास करने के बाद एक डीएसपी तो दूसरी टैक्स ऑफिसर बनी है। चलिये बात करते हैं साथ में स्टेट पीसीएस पास करने वाली श्रेया शर्मा और आकृति शुक्ला के बारे में...

तीसरे प्रयास में श्रेया ने पाई सफलता

यूपीपीएससी पास करने वाली श्रेया शर्मा बताती हैं कि ये उनका तीसरा प्रयास था। इससे पहले वे एक मेंस और एक इंटरव्यू भी दे चुकी थीं। श्रेया के पिता संजय शर्मा रेलवे में काम करते हैं और उनकी मां निर्मला शर्मा होममेकर हैं। साथ ही उनके पति अमित शुक्ला एआई इंजीनियर हैं। श्रेया को यूपीपीएससी परीक्षा में कमर्शियल टैक्स कैडर में 37वीं रैंक मिली है। अब वे कमर्शियल टैक्स अफसर के पद पर तैनात होंगी।

श्रेया शर्मा ने 37वें नंबर की रैंक हासिल की

Shreya Sharma

सिविल सेवा था सपना

श्रेया नौकरी तो करती थीं लेकिन अपनी जॉब से वे संतुष्ट नहीं थी। उनका सपना हमेशा से ही सिविल सर्विस था। वे कहती हैं कि जब वे शादी के बाद ससुराल गईं तो उनकी ननद आकृति शुक्ला के साथ उन्होंने तैयारी की। इसके बाद से ही उनकी सफलता की कहानी ने नई दिशा पकड़ी।

आकृति शुक्ला को कौन सा पद ?

वहीं यूपीपीएससी पास करने वाली आकृति शुक्ला ने पीपीएस कैडर की सूची में (PPS cadre List) डिप्टी एसपी का पद पाया है। उनका ये तीसरा प्रयास था। वे प्रयागराज की रहने वाली हैं और आकृति के पिता अखिलेश कुमार शुक्ला डिफेंस से रिटायर्ड हैं। साथ ही उनकी मां कंचन शुक्ला एक गृहिणी हैं। वे कहती हैं कि संघर्ष तो बहुत रहा और कई बार ऐसा भी लगा कि अब नहीं होगा।

आकृति शुक्ला को मिली तीसरी रैंक

आकृति शुक्ला को मिली तीसरी रैंक

लेकिन जब उनके घर में आकृति आईं तो उन्हें भरोसा हो गया कि साथ रहकर वे तैयारी कर सकते हैं और अपना सपना भी साकार कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे कहती हैं कि भाभी के आने के बाद माहौल पूरी तरह से बदल गया। दोनों साथ बैठकर पढ़ा करती थीं और एक दूसरे के साथ नोट्स भी शेयर करती थीं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article