एजुकेशन

AISSEE Sainik School Registration 2026: बड़ी खबर! सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9वीं के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख, इतने बजे तक करें अप्लाई

AISSEE Sainik School Registration 2026 Last Date: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आज यानी 11 नवंबर 2025 को आवेदन की आखिरी (Sainik School Registration 2026) तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Sainik School Class 6 Registration) सकते हैं।

Image

AISSEE Sainik School Registration 2026 Last Date: सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9वीं के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख

AISSEE Sainik School Registration 2026 Last Date: सैनिक स्कूल में अपने बच्चे के एडमिशन का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Sainik School Registration 2026) खबर है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आज यानी 11 नवंबर 2025 को आवेदन की आखिरी (Sainik School Class 6 Registration) तारीख है। अभ्यर्थी रात 11 बजकर 50 मिनट तक अपना पंजीकरण कर (Sainik School Class 9 Registration) सकते हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 14 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।

Sainik School Registration 2026: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए योग्यता

सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए छात्र क्लास 5 में पास होना चाहिए। साथ ही 9वीं में एडमिशन के लिए कक्षा 8वीं में पास होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो क्लास 6 में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी की आयु 10 से 12 वर्ष होनी चाहिए। जबकि 9वीं में एडमिशन के लिए एज लिमिट 13 से 15 वर्ष निर्धारित है। यहां आयु की गणना 31 मार्च 2026 से की जाएगी।

Sainik School Class 6, 9 Registration 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले exams.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर AISSEE Sainik School Class 6, 9 Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Sainik School Registration 2026: तीन नए सैनिक स्कूल को किया गया शामिल

बता दें हाल ही में सरकार ने तीन नए सैनिक स्कूल जोड़े हैं। जिसमें योगेश्वरी सैनिक स्कूल, महाराष्ट्र, वादम नगर हायर सेकेंडरी स्कूल, गोवा और श्री एसपीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तमिलनाडु शामिल है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article