एजुकेशन

AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025: एम्स नॉर्सेट 9 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, aiimsexams.ac.in से करें डाउनलोड

AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025 Out: एम्स नॉर्सेट 9 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है, जिना लोगों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे aiimsexams.ac.in से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी

Image

एम्स नॉर्सेट 9 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025 Released: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (नॉरसेट) 9 प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब है परीक्षा

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 27 सितंबर, 2025 को निर्धारित है। परीक्षा शहर की सूचना पर्ची एम्स के ऑनलाइन पोर्टल पर आसानी से उपलब्ध है।

AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025 How to Download

एम्स नॉरसेट 9 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का तरीका देखें

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025 Online दिखेगा।

एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी स्लिप के बीच अंतर

एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एक प्रवेश पत्र के रूप में कार्य करता है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, स्थान आदि जैसे विवरण होते हैं, और दूसरी ओर 'शहर सूचना पर्ची' है, जिसमें उम्मीदवारों को उनके आवंटित शहर के बारे में जानकारी दी जाती है

भरे जाने हैं 3700 पद

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न संस्थानों में कुल 3,700 रिक्तियों को भरना है, जिसमें पिछली घोषणा के अनुसार 3,500 रिक्तियां शामिल हैं, साथ ही एम्स मदुरै और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आयुर्विज्ञान संस्थान (CAPFIMS), मैदान गढ़ी के लिए 200 अतिरिक्त पद भी शामिल हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article