AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 : देशभर के सरकारी अस्पतालों में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) 2026 के तहत ग्रुप-B और ग्रुप-C के विभिन्न गैर-फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1484 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक AIIMS परीक्षा पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एम्स में 1484 पदों पर निकली भर्ती
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों और अन्य केंद्रीय सरकारी चिकित्सा संस्थानों में की जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा। जिन पदों के लिए आवश्यक होगा, वहां CBT के बाद स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। फिलहाल CBT परीक्षा का संभावित आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच किया जाना प्रस्तावित है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Railway में निकली टेक्निशियन पदों की भर्ती, 6565 वैकेंसी के लिए आज से आवेदन शुरू, देखें डिटेल्स
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BPSC Success Story: 9 साल की शादी और 2 बच्चों की मां; हरियाणा की बहू रेनू कादियान बिहार में बनीं अफसर
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 57 अलग-अलग पोस्ट ग्रुप शामिल किए गए हैं। इनमें जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ऑफिस असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एलडीसी, यूडीसी, जूनियर इंजीनियर, डाइटिशियन, फार्मासिस्ट, तकनीकी एवं प्रशासनिक श्रेणी के कई अन्य पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। सामान्य रूप से 12वीं पास, डिप्लोमा धारक और स्नातक अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
