AICTE Academic Calendar 2026-27: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने जारी किया नया एकेडमिक कैलेंडर, इस दिन से शुरू होगी क्लास

AICTE Academic Calendar 2026-27: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने नया एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज में खाली सीटों पर एडमिशन की अंतिम तिथि और क्लास शूरू होने की डेट्स की जानकारी है।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा 2026-27 बैच के लिए संशोधित तिथियों का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बता दें कि डेट्स में बदलाव पूरे देश के सभी टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट कॉलेजों के लिए किया गया है। इन संस्थानों में बची हुई सीटों पर प्रवेश के साथ लेटरल एंट्री में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि की जानकारी के साथ-साथ प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए क्लासेज कब से शुरू होने वाली है, इसकी भी जानकारी दी गई है।

AICTE Academic Calendar 2026

AICTE Academic Calendar 2026 (Photo - AI)

क्यों किया गया लास्ट डेट में बदलाव

बता दें कि ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा PGDM, PGCM समेत टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश से लेकर क्लास की नई तिथियों में संशोधन सुप्रीम कोर्ट द्वारा 12 अगस्त को दिए फैसले के आधार पर लिया गया है। बता दें कि AICTE द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाला रिवाइज्ड शेड्यूल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के आधार पर जारी किया जाता है। यह सीधे तौर पर उससे जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, तकनीकी शिक्षा के लिए प्रवेश और काउंसलिंग का मूल ढांचा सुप्रीम कोर्ट के पुराने ऐतिहासिक फैसलों द्वारा तय किया गया है, जिसमें बिना अदालत की अनुमति के बदलाव नहीं किया जा सकता।

End of Feed