एजुकेशन

AIBE 19 Exam: अखिल भारतीय बार परीक्षा पास करने के बाद कैसे प्राप्त करेंगे COP सर्टिफिकेट

AIBE 19 Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अखिल भारतीय बार परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की हाल ही जारी की, अब किसी भी दिन रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा, जानें पास होने वाने उम्मीदवार COP सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करेंगे।

Image

AIBE 19 परीक्षा 2024 में पासा होने के बाद COP प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें

AIBE 19 Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 6 मार्च को अखिल भारतीय बार परीक्षा 2024 के लिए फाइनल आंसर की (AIBE 19 Final Answer Key 2024) जारी की थी। अब उम्मीदवार रिजल्ट के इंतजार में हैं। बता दें, बीसीआई जल्द AIBE 19 Result 2024 की घोषणा कर सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर AIBE 19 Result 2024 Date की जानकारी नहीं आई है। बहरहाल, जैसे ही AIBE 19 Result 2024 Link को एक्टिव किया जाएगा, तुरंत से timesnowhindi.com/education पर भी लिंक या AIBE 19 Result 2024 Pdf को शेयर किया जाएगा। अगर आपने भी AIBE XIX Exam 2024 में भाग लिया था, तो जानें पास होने के बाद COP सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करेंगे।

COP (प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र) भारत में कानून का अभ्यास करने के लिए आवश्यक एक अनिवार्य दस्तावेज है।

COP BCI से मिलने वाला एक कानूनी लाइसेंस है, जो किसी भी भारतीय न्यायालय में ग्राहकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए आवश्यक है। यह देशव्यापी मान्यता भी प्रदान करता है क्योंकि वकीलों को भारत में किसी भी उच्च न्यायालय या अधीनस्थ न्यायालय में कानून का अभ्यास करने की अनुमति है।

आइए COP दस्तावेज ऑनलाइन और ऑफलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया देखें।

COP प्रमाणपत्र कैसे मिलेगा

अपना प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें:

  • AIBE पास करने के बाद, उम्मीदवारों को BCI वेबसाइट या ऐप के माध्यम से COP डाउनलोड करना होगा।
  • किसी भी गलत जानकारी के मामले में, उम्मीदवार बदलाव का अनुरोध कर सकते हैं।
  • हालांकि, ये केवल इंटरनेट कॉपी कहलाएगी, इसे आप न तो डाउनलोड कर सकेंगे और न ही प्रिंट करा सकेंगे। (आपको अपने BCI नामांकन की पुष्टि करने वाली पंजीकृत डाक द्वारा एक अधिसूचना भी प्राप्त होगी)।

बता दें, COP के बिना किसी को पेशेवर वकील नहीं कहा जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article