एजुकेशन

Agniveer Reservation: राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान! अग्निवीरों को पुलिस, जेल प्रहरी और वनरक्षक के पदों पर मिलेगा आरक्षण

​​Agniveer Reservation In Rajasthan, UP, MP: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सेना के राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा (​​Agniveer Reservation In Rajasthan) की है। उन्होंने बताया कि अग्निवीरों के लिए राजस्थान सरकार ने राज्य पुलिस, जेल प्रहरी और वनरक्षक के रूप में आरक्षण का प्रावधान रखा है।

Image

Agniveer Reservation In Rajasthan

Agniveer Reservation In Rajasthan, UP, MP: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) के अवसर पर सेना के अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा (Agniveer Reservation In Rajasthan) की है। उन्होंने कहा कि समर्पण और राष्ट्र भक्ति की भावना से देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले अग्निवीरों के लिए राजस्थान सरकार ने राज्य पुलिस, जेल प्रहरी और वनरक्षक के रूप में आरक्षण का प्रावधान (Agniveer Reservation News) रखा है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अग्निवीरों को देश की सेवा के बाद प्रदेश में भी काम करने का अवसर (Agniveer Reservation In Jaipur) प्राप्त होगा।

भजनलाल शर्मा ने इस बात की जाकारी ट्वीट कर भी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार भी विज़न के अनुरूप अग्निवीरों के लिए राज्य के पुलिस विभाग, जेल प्रहरी व वन रक्षक भर्ती में आरक्षण प्रदान करने के संबंध में योजना बना रही है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।

Agniveer Reservation In UP: यूपी और उत्तराखंड सरकार में भी ये नियम

बता दें हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अग्निवीर जब अपनी सेवा से वापस आएंगे, तो उन्होंने यूपी सरकार पुलिस सेवा में पीएसी में प्राथिमिकता देगी। साथ ही ऐसे जवानों के लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जागी। वहीं बीते कुछ दिन पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य सरकारी भर्तियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान किया था।

Agniveer Reservation: इन राज्यों में अग्निवीरों को विशेष आरक्षण

बता दें अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में उम्मीदवारों का चार साल के लिए चयन किया जाता है। वहीं चार साल की सेवा के बाद वापस आने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड सरकार राज्य पुलिस, जेल प्रहरी और वनरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए विशेष आरक्षण प्रदान करेगी। यह हजारो लाखों अग्निवीरों के लिए खुशखबरी है।
Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article