एजुकेशन

Education News: त्रिपुरा में पांच नए ‘एकलव्य स्कूलों' में आगामी शैक्षणिक सत्र ले सकेंगे एडमिशन

Education News Today: त्रिपुरा में आगामी शैक्षणिक सत्र में पांच और नए ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ शुरू होने जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय विशेष रूप से आदिवासी छात्रों के लिए हैं।

Image

त्रिपुरा में पांच नए एकलव्य स्कूल

Education News Today in Hindi: त्रिपुरा में आगामी शैक्षणिक सत्र में पांच और नए ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ शुरू होने जा रहे हैं। बृहस्पतिवार 13 मार्च 2025 को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। (एजुकेशन न्यूज़ ) एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय विशेष रूप से आदिवासी छात्रों के लिए हैं। (Education News India) त्रिपुरा में वर्तमान में छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जबकि केंद्र ने पूर्वोत्तर राज्य के लिए 21 ऐसे आवासीय विद्यालयों को मंजूरी दी है।

करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होगा स्कूल

अधिकारी ने बताया कि एक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को स्थापित करने की अनुमानित लागत करीब 48 करोड़ रुपये है। (एजुकेशन न्यूज़ इन हिंदी) जनजातीय कल्याण विभाग के निदेशक सुभाशीष दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कुल 21 स्वीकृत स्कूलों में से पांच स्कूलों का निर्माण पूरा हो चुका है, जो रुपाईचेरी, कारबुक, पद्मबिल, दुम्बुरनगर और गबार्डी में हैं और ये सभी आदिवासी बहुल इलाके हैं।’’

एनईएसटीएस के तहत चलेंगे एकलव्य मॉडल स्कूल

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) के दिशानिर्देश के तहत संचालित होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी योजना आगामी शैक्षणिक सत्र (जून) के दौरान पांच नए आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की है। विभाग ने प्रस्तावित पांच विद्यालयों में प्रवेश के लिए पहले ही आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।’’

केवल 6 से 12 तक की चलेंगी कक्षाएं

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कक्षा छह से 12वीं तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा कर्मियों सहित अन्य कार्मिकों की भर्ती एनईएसटीएस द्वारा की जाएगी, जो जनजातीय कल्याण मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक स्वायत्त संस्था है। प्रत्येक स्कूल में 480 छात्रों को प्रवेश देने की क्षमता है।’’

(भाषा इनपुट)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article