एजुकेशन

UPSC, NEET Free Coaching: फ्री में करनी है यूपीएससी व एनईईटी जैसी परीक्षा की तैयारी, तो यहां करें आवेदन

UPSC, NEET Free Coaching: क्या आप यूपीएससी व एनईईटी जैसी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन पैसे की कमी की वजह से इरादा पक्का नहीं कर पा रहे तो यहां से जानें कौन कराता है UPSC, NEET जैसी परीक्षा की फ्री कोचिंग। किस योजना के तहत व किसे मिलता है इस सुविधा का लाभ।

Image

Abhyudaya Yojana: यूपीएससी व एनईईटी परीक्षा की फ्री तैयारी

Free Coaching Scheme, Abhyudaya Yojana Exam Date: सपने बड़े हों या कठिन अगर उन्हें पूरा करने का इरादा है तो राह अपने आप बन ही जाती है। अक्सर छात्र UPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमी के चलते उन्हें अपना कदम पीछे लेना पड़ता है। ऐसे में जानें कौन कराता है UPSC, NEET जैसी परीक्षा की फ्री कोचिंग। किस योजना के तहत व किसे मिलता है इस सुविधा का लाभ। आवेदन की क्या है अंतिम तिथि - आवेदन पत्र के साथ और किन डॉक्यूमेंट की पड़ती है जरूरत।

Abhyudaya Yojana Kya Hai, अभ्युदय योजना क्या है?

what is Abhyudaya Yojana - हम बात कर रहे हैं 'अभ्युदय योजना' UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana की, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है। यहां Free Civil Services Coaching (Abhyudaya Yojana UPSC) सहित दूसरी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री में कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है, बशर्ते आपने इन परीक्षों के लिए योग्यता हासिल कर ली हो।

Free Coaching Scheme Abhyudaya Yojana के तहत केवल कोचिंग ही नहीं बल्कि छात्रों का मार्गदर्शन भी किया जाएगा। गेस्ट लेक्चर का प्रबंध भी कराया जाएगा, और परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी दी जाएगी। छात्रों को स्टडी मेटेरियल दिया जाएगा।

अभ्युदय योजना के लिए रजिस्ट्रेशन - Abhyudaya Yojana Registration Last Date

अभ्युदय योजना के लिए 10 जून (Abhyudaya Yojana Registration Last Date 2024) तक आवेदन किया जा सकता है। रही बात क्लासेस की, तो जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। ड्रमंड कालेज में यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनईईटी जबकि पूरनपुर में SSC और UPSC की तैयारी की सुविधा है। आवेदन पत्र के साथ छात्रों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की भी जानकारी देनी होगी।

आप सोच रहे होंगे कि इस साल तो यूपीएससी की सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा का आयोजन 16 जून को किया जाना है, (Abhyudaya Yojana 2024) लेकिन अगले साल यानी 2025 में होने वाली यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए आज इस मौके का फायदा उठाया जा सकता है।

Abhyudaya Yojana Registration - अभ्युदय योजना का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • अभ्युदय योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट abhyuday.up.gov.in पर जाएं।
  • मुख्य पेज पर Abhyudaya Yojana Registration 2024 Link या इससे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा यहां जिस भी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं उस पर क्लिक कर दें।

Abhyudaya Yojana Eligibility Criteria - अभ्युदय कोचिंग के लिए कौन कर सकता है आवेदन

Free Coaching Scheme Abhyudaya Yojana के लिए ऐसे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से ज्यादा न हो।

इस कदम का उद्देश्य उन लोगों के सपने को साकार करना है, जिनमें जज्बा है लेकिन पैसों के अभाव में कोचिंग नही ले सकते हैं। अगर आपकी भी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, और महंगी कोचिंग ज्वॉइन नहीं कर सकते तो यह एक सुनहरा मौका हो सकता है। बता दें एनडीए (NDA), सीडीएस (CDS), जेईई (JEE), नीट (NEET), आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) इन सभी की फ्री तैयारी कराई जाती है। यही नहीं आप एनडीए, सीडीएस, अर्धसैनिक बल, केंद्रीय पुलिस बल, बैंकिंग व बीएड जैसी परीक्षा की भी तैयारी फ्री में कर सकते हैं। इस योजना (Abhyudaya Yojana 2024) के अंतर्गत छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल के साथ ऑफलाइन कक्षाएं भी प्रदान की जाएंगी।

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 के तहत, सिलेबस एवं क्वेश्चन बैंक में उपलब्ध करवाए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप abhyuday.up.gov.in (Abhyudaya Yojana Registration 2023-24) पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article