एजुकेशन

18 March History: भारत में पहली बार पुस्तक मेला कहां लगा था? प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जाता है सवाल

18 March ki History: किताबों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। भारत में अच्छे लेखकों की कभी कमी नहीं रही और दुनियाभर की किताबें पाठकों तक पहुंचें इस इरादे से भारत में 1972 में 18 मार्च से 4 अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में पहली बार विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया।

Image

18 मार्च का इतिहास

18 March ka itihas: किताबों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। भारत में अच्छे लेखकों की कभी कमी नहीं रही और दुनियाभर की किताबें पाठकों तक पहुंचें इस इरादे से भारत में 1972 में पहली बार विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। अठारह मार्च से चार अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में लगाए गए इस मेले में 200 से अधिक प्रकाशकों ने भाग लिया और तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने इसका उद्घाटन किया।

18 March History in Hindi

एक अन्य घटना की बात करें तो 18 तारीख का दिन इतिहास में हिंदी फिल्म अभिनेता और निर्माता शशि कपूर के जन्मदिन के तौर पर भी दर्ज है। पद्भभूषण और दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था।

18 March History in Hindi

शशि कपूर ने एक ओर मसाला फिल्मों में अभिनय किया, तो दूसरी तरफ विकसित हो रहे समानांतर सिनेमा आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने रंगमंच के कलाकारों के लिए पृथ्वी थियेटर को नया आयाम दिया। चार दिसंबर 2017 को शशि कपूर का निधन हुआ

18 March Historical Events

देश दुनिया के इतिहास में 18 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1801 : भारत में हथियार बनाने का पहला कारखाना स्थापित किया गया।

1858 : डीजल इंजन के खोजकर्ता रूडोल्फ डीजल का जन्म।

1915 : डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट को मंजूरी दी गई।

1919 : रॉलेट एक्ट पारित किया गया और इसने 1915 में पारित डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट की जगह ली। इसके जरिए भारतीयों के नागरिक और राजनीतिक अधिकारों को कुचलने का काम किया गया।

1922 : महात्मा गांधी को कारावास की सजा सुनाई गई।

1938 : हिंदी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर का जन्म।

1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार करके भारत में प्रवेश किया।

1965 : रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले पहले व्यक्ति बने।

1972 : विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत।

1980 : समाजशास्त्री व मनोवैज्ञानिक एरिक फ्रॉम का निधन।

2000 : युगांडा में 230 लोगों ने आत्मदाह किया।

2015 : ट्यूनीशिया में बार्डो राष्ट्रीय संग्रहालय पर बंदूकधारियों ने हमला किया। 23 लोगों की मौत हुई, कम से कम 50 लोग घायल हुए।

2024 : व्लादिमीर पुतिन ने रिकॉर्ड मतों से रूस का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।

2025 : गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में 404 लोगों की मौत, हमास के साथ संघर्षविराम टूटा।

(भाषा इनपुट)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article