दिल्ली सरकार अवैध बोरवेल और पानी की बर्बादी रोकने के लिए नई नीति अंतिम चरण में, जल बोर्ड ने NGT को दी जानकारी

दिल्ली सरकार ग्राउंडवॉटर की बर्बादी रोकने के लिए नई बोरवेल और ग्राउंडवॉटर एक्सट्रैक्शन पॉलिसी तैयार कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने NGT को हलफनामा देकर बताया कि नीति का ड्राफ्ट पर्यावरण विभाग को भेजा गया है। नई नीति लागू होने पर अवैध दोहन पर सख्त कार्रवाई संभव होने की उम्मीद है।

Delhi News: दिल्ली सरकार ग्राउंडवॉटर (भूजल) की बर्बादी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बोरवेल और ग्राउंडवॉटर एक्सट्रैक्शन पॉलिसी को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (NGT) को हलफनामा दायर कर यह जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया कि नीति का ड्राफ्ट काफी अच्छा है और इस पर पर्यावरण विभाग को सुझाव भेजे जा चुके हैं।

djb on new underground water extraction policy

दिल्ली सरकार ग्राउंडवॉटर की बर्बादी रोकने के लिए ला रही है नई पॉलिसी (सांकेतिक चित्र)

पहाड़गंज में 10 साल से जारी अवैध दोहन पर रिपोर्ट

DJB ने 1 दिसंबर को NGT को सौंपी गई ताजा स्थिति रिपोर्ट में कहा कि लगभग एक दशक से पहाड़गंज के गेस्टहाउसों के अनियंत्रित भूजल दोहन को लेकर दिए गए निर्देशों के जवाब के तौर पर यह जानकारी दी जा रही है। बोर्ड ने कहा कि उसके पास कानूनी तौर पर उल्लंघनकर्ताओं पर दंड लगाने का अधिकार नहीं है, लेकिन अब तक 6.36 करोड़ जल सेस और सीवरेज चार्ज के रूप में लिए गए हैं।

End of Feed