Delhi AQI: दिल्ली की हवा आज भी 'खराब', कई इलाकों में 300 पार दर्ज हुआ आंकड़ा; फिलहाल राहत के आसार नहीं

AQI News Today: दिल्ली में प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को राजधानी का औसत एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 314 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार सुबह यह कुछ कम होकर 291 दर्ज रहा। शहर के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आइए जानते हैं दिल्ली की हवा का हाल।

Delhi AQI News: दिल्ली में प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत के साथ ही राजधानी की हवा फिर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सोमवार दोपहर तक एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 314 पहुंच गया, जो रविवार की तुलना में थोड़ा अधिक था। मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिला, लेकिन हवा की गुणवत्ता पर उसका असर लगभग न के बराबर रहा। आज यानी मंगलवार सुबह भी हवा का हाल कुछ खास नहीं है, हालांकि कम जरूर हुआ है। CPCB के समीर ऐप के मुताबिक सुबह 9 बजे दिल्ली का AQI 291 यानी खराब स्तर पर दर्ज किया गया।

delhi aqi now

दिल्ली में AQI आज सुबह 300 के नीचे दर्ज हुआ आंकड़ा (फाइल फोटो | PTI)

AQI कुछ कम, सुधार की उम्मीद धुंधली

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार दोपहर 4 बजे का 24 घंटे का औसत AQI 314 दर्ज किया गया, जबकि सुबह के समय यह 318 तक पहुंच गया था। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 27 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही और 11 स्टेशनों पर ‘खराब’ स्तर दर्ज किया गया। आज भी हवा का हाल कमोबेश ऐसा ही है। कल के औसत आंकड़े से कुछ पॉइंट गिरकर मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली शहर का AQI 291 दर्ज किया गया। 40 में से 17 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हालात 300 के ऊपर ही दर्ज किए गए। आने वाले दिनों में हवा की गति बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन प्रदूषकों के घनत्व को देखते हुए इससे बड़ा सुधार संभव नहीं दिख रहा।

लोगों पर बढ़ता असर

सर्दियों के साथ जुड़ी दिल्ली की यह जानलेवा धुंध लोगों की दैनिक जीवनशैली पर असर डाल रही है। जलन भरी आंखें, सांसों में भारीपन, गले में खुजली और हवा में जली हुई गंध ने फिर से शहर को अपनी पकड़ में ले लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों को दमा, दिल की बीमारी, या फेफड़ों की समस्या है, उन्हें बाहर लंबे समय तक रहने से बचना चाहिए।

End of Feed