Delhi Rajinder Nagar By Election Result 2022: राजेंद्र नगर सीट पर AAP विजयी, दुर्गेश पाठक ने कहा- दिल्ली के लोग BJP से नफरत करने लगे
Delhi Rajinder Nagar By Election Result 2022 LIVE, Delhi Rajinder Nagar UP Chunav Result 2022 LIVE UPDATES: दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा फिर से हो गया है। AAP के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को जीत मिली है। पाठक ने भाजपा के उम्मीदवार राजेश भाटिया को हराया है। इस सीट पर गत 23 जून को उपचुनाव हुआ था। वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। दिल्ली में आप की यह जीत कई मायनों में अहमियत रखती है।
Delhi Rajinder Nagar By Election Result 2022 LIVE, Delhi Rajinder Nagar UP Chunav Result 2022 : आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। इस सीट पर कुल मतदान प्रतिशत 43.75 प्रतिशत रहा। 43.67 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं और 43.86 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर हुए मतदान से कम रहा। उपचुनाव में 14 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, हालांकि मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच था। उप चुनाव में आप ने एक बार फिर अपना जीत का परचम लहराया है। इस सीट पर आप के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक विजयी हुए हैं। दुर्गेश पाठक ने राजेश भाटिया को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया है।
UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE | Punjab Sangrur By Election Result 2022 LIVE
शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार। दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं विशेष रूप से आभारी हूं। आपका यही स्नेह और प्रेम हमें और अधिक मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा है। शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली।
दुर्गेश पाठक ने दी बीजेपी को चुनौती
दुर्गेश पाठक ने जीत के बाद कहा कि दिल्ली के लोग BJP से नफरत करने लग गए हैं। मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं। अगर दम है तो एमसीडी चुनाव करा लो, दिल्ली आजादी चाहती है तुमसे।
मेरे गांव में आज तक कोई ज़िला पंचायत सदस्य नहीं बना।
— AAP (@AamAadmiParty) June 26, 2022
उस गांव से Delhi आकर IAS की तैयारी करने वाला एक साधारण लड़का आज MLA बना, ये सिर्फ़ और सिर्फ़ @ArvindKejriwal जी के नेतृत्व में हो सकता है।
-@ipathak25 #AAPsweepsRajinderNagar pic.twitter.com/D3TjguBe8p
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव: दुर्गेश पाठक को 40319 मत मिले
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, आप के पाठक को 40,319 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाटिया को 28,851 मत प्राप्त हुए। पाठक ने 11,468 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता को महज़ 2,014 मत प्राप्त हुए।
केजरीवाल से मिले दुर्गेश पाठक
चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
After winning the election, Aam Aadmi Party's Durgesh Pathak met the party's national convener Arvind Kejriwal pic.twitter.com/Bm8sKaTG0F
— ANI (@ANI) June 26, 2022
यह सीएम केजरीवाल की जीत है-दुर्गेश पाठक
राजेंद्र नगर सीट पर जीत दर्ज करने के बाद आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह सीएम केजरीवाल की जीत है। यह आप के विकास कार्यों का विजय है। भाजपा यह चुनाव पहले ही दिन हार गई थी। नगर निगम चुनाव में भी भाजपा हारेगी।
शिअद (अ) के मान ने जीती संगरूर सीट, AAP को बड़ा झटका
जीत पर केजरीवाल का ट्वीट
जीत के बाद आप कार्यकर्ता जश्न में डूब
राजेंद्र नगर सीट पर जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ता में उत्साह देखा जा रहा है। राजेंद्र नगर में आप कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए हैं।
दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP का फिर कब्जा
दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP का फिर कब्जा गया है। आप के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को इस सीट पर 11555 वोटों से जीत मिली है। पाठक ने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को हराया है।
AAP के पाठक ने बनाई निर्णायक बढ़त
राजेंद्र नगर सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। आप उम्मीदवार पाठक को 33191 वोट, भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 23481 वोट और कांग्रेस की प्रेमलता को 1353 वोट मिले हैं। रुझानों में आप उम्मीदवार एक तरह से अब निर्णायक बढ़त ले चुके हैं। कुछ देर में इस सीट पर हार-जीत का फैसला हो जाएगा।
जीत की ओर बढ़ रहे दुर्गेश पाठक
राजेंद्र नगर सीट पर 12 राउंड की काउंटिंग हो रही है। 11 राउंड की मतों की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को कुल 29139 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया दूसरे नंबर पर और कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेम लता तीसरे नंबर पर हैं। राजेंद्र नगर सीट पर 16 राउंड तक वोटिंग होनी है। इसके बाद चुनाव परिणाम सामने आ जाएगा।
AAP उम्मीदवार की बढ़त कायम
राजेंद्र नगर सीट पर 10वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को अब तक 27228 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया दूसरे नंबर पर हैं। भाटिया को अब तक 17085 वोट और कांग्रेस की प्रेम लता को 1027 वोट मिले हैं।
AAP उम्मीदवार पाठक को बढ़त
राजेंद्र नगर सीट पर नौ राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। नौ राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 10120 वोटों से आगे हैं। भाजपा के राजेश को 15054 वोट और कांग्रेस की प्रेम लता को 942 वोट मिले हैं।
राजेंद्र नगर सीट पर आठ राउंड की काउंटिंग पूरी
राजेंद्र नगर सीट पर आठ राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 7236 वोट से आगे चल रह हैं। पाठक को अब तक 21095 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया दूसरे नंबर पर हैं। भाटिया को 13859 वोट और कांग्रेस की प्रेम लता को 851 वोट मिले हैं।
राजेंद्र नगर सीट पर AAP को बढ़त
दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर सात राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को अब तक 17491 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाटिया को अब तक 12467 वोट और कांग्रेस की उम्मीदवार प्रेम लता को अब तक 684 वोट मिले हैं।
राजेंद्र नगर सीट पर AAP उम्मीदवार पाठक आगे
राजेंद्र नगर सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग में आप को 1660 वोट, भाजपा को 2516 वोट मिले हैं। पांचवें राउंड में आप को 1617 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी को 2026 वोट मिले। इस सीट पर आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 847 वोटों से आगे हैं। पाठक को अब तक 10971 वोट और भाजपा को 10124 वोट मिल चुके हैं।
राजेंद्र नगर सीट पर AAP आगे, दूसरे नंबर पर BJP
राजेंद्र नगर सीट पर तीसरे राउंट की काउंटिंग के बाद आप को 2205 वोट और भाजपा को 2350 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद आप उम्मीदवार को अब तक 7694 वोट और भाजपा उम्मीदवार को 5582 वोट मिले हैं।
पहले राउंड में AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक आगे
राजेंद्र नगर सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग में AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 1624 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेश भाटिया हैं। पहले राउंट की काउंटिंग में पाठक 3275 वोट मिले हैं, भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 1651 और कांग्रेस उम्मीदवार प्रेम लता को 107 वोट मिले हैं।
पहले राउंड में AAP आगे
राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।
राजेंद्र नगर सीट पर शुरू होई वोटों की गिनती
दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। इस सीट पर सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी फिर इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। इस सीट के नतीजे से पहले रुझान आएंगे। हम आपको इस सीट पर नतीजे से जुड़े पल-पल का अपडेट्स देंगे।
राजेंद्र नगर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
राजेंद्र नगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस सीट पर AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। आप से दुर्गेश पाठक, भाजपा से राजेश भाटिया और कांग्रेस से प्रेम लता उम्मीदवार हैं।
राजेंद्र नगर सीट पर AAP की प्रतिष्ठा दांव पर
राजेंद्र नगर सीट किसके खाते में जाती है, इस पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। राजेंद्र नगर सीट से राघव चड्ढा ने जीत दर्ज की लेकिन उन्हें राज्यसभा भेजे जाने यह सीट खाली हो गई। इस सीट का चुनाव नतीजा दिल्ली की जमीनी राजनीति पर प्रकाश डालेगा। इससे पता चलेगा कि जमीन पर आम आदमी पार्टी कमजोर हुई है या पहले की तरह उसका दबदबा कायम है। उप चुनाव में वोटरों को आकर्षित करने के लिए भाजपा ने जमकर चुनाव प्रचार किया।
बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे-दुर्गेश पाठक
गत शनिवार को आप के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी इस सीट को बड़े अंतर से जीतने जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान हमें सभी वर्गों का समर्थन मिला। लोग चाहते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जो विकास कार्य हो रहे हैं, वे आगे बढ़े।
मतदान के आखिरी घंटे में कोरोना मरीजों ने वोट किया
मतदान के आखिरी घंटे में कोरोना संक्रमित वोटरों ने अपना मतदान किया। चुनाव आयोग ने बूथ पर इसके लिए व्यवस्था की थी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान केंद्रों पर मास्क एवं ग्लोव की व्यवस्था की गई थी। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 72 फीसदी वोटिंग हुई थी।
कोरोना के प्रकोप के बाद पहला चुनाव
राजधानी दिल्ली में कोरोना के प्रकोप के बाद यह पहला चुनाव था। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 23 जून को हुए मतदान में कोरोना संक्रमति 24 मरीज वोट डालने के लिए आए। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि इस सीट पर 18 से 19 साल के युवाओं की संख्या 1,899 है। चुनाव के लिए 21 जगहों पर 190 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
राघव चड्ढा के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
आप नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद इस सीट से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। 21 स्थानों पर 13 अतिरिक्त सहित कुल 190 मतदान केंद्र बनाए गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बहुत मामूली खराबी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वहां तुरंत दूसरी ईवीएम की व्यवस्था कर दी गई।
राजौरी गार्डन, बवाना उपचुनाव से कम रहा मतदान का प्रतिशत
राजेंद्र नगर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत राजौरी गार्डन उपचुनाव (46.5 प्रतिशत) और बवाना उपचुनाव 44.8 प्रतिशत) में दर्ज आंकड़ों से भी कम था। 2015 के चुनावों में, दिल्ली की दो विधानसभा सीटों में क्रमशः 72 प्रतिशत और 61.83 प्रतिशत मतदान हुआ था।
उपचुनाव में कुल मतदान 43.75 प्रतिशत हुआ
उपचुनाव में कुल मतदान (43.75 प्रतिशत) वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर हुए मतदान से कम रहा। वर्ष 2020 में राजेंद्र नगर में 58.27 प्रतिशत मतदान हुआ था और 58.09 प्रतिशत पुरुष मतदाता एवं 58.5 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

