रात में प्रेमी के साथ अवैध संबंध बना रही थी बहू, ससुर ने रंगेहाथ पकड़ा और खुल गया बेटे की हत्या का राज

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 21, 2022, 04:42 PM IST

राजस्थान में एक पति ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और फिर शव को नहर में भी फेंक दिया। करीब 6 महीने तक किसी को हत्या के बारे में पता तक नहीं चला लेकिन एक दिन महिला के ससुर ने रंगे हाथ उसे अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ा तो मामले का खुलासा हो गया।

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पुलिस (Poilice) ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी (Lover) के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर महीनों तक परिवार को गुमराह भी किया। पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद भी जब गुम हुए शख्स का पता नहीं चल सका तो परिवार भी परेशान हो गया। इस बीच मामले में नया मोड़ तब आया जब ससुर को बहू की कारिस्तानी पता चली।

illicit relations BCCL

प्रतीकात्मक तस्वीर

ससुर ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

दरअसल पिछले महीने हरिप्रसाद शर्मा रोजाना की तरह अपने घर में रात को सो रहे थे कि उन्हें कुछ शक सा हुआ। वह उठकर आए तो देखा बहू अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही है और आपत्तिजनक हालत में है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी महिला ने अपना गुनाह कूबल कर लिया और कहा कि उसी ने अपने पति की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर की और फिर रात को शव नहर में फेंक दिया।

End of Feed