आशिक ने घर के सामने बनाया घर, फिर फिल्मी अंदाज में सगाई वाले दिन किया युवती का अपहरण

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 10, 2022, 12:16 PM IST

तेलंगाना के हैदराबाद में एक युवक ने लड़की की सगाई वाले दिन उसका अपहरण कर लिया। आरोपी युवक ने फिल्मी अंदाज में किडनैप को अंजाम दिया और 100 लोगों के साथ युवती के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।

Hyderabad: तेलांगना (Telangana) में एक हैरान करने का मामला सामने आया है। यहां फिल्मी अंदाज में एक दंत चिकित्सा की पढ़ाई कर रही एक 24 वर्षीय युवती का शुक्रवार तड़के उसके घर से उस समय अपहरण (Kidnap) हो गया, वो भी तब जब कुछ घंटे बाद ही युवती की सगाई (Engagement) होनी थी। कारों और ट्रक के काफिले में आए 50 हथियारों से लैस बदमाशों ने डेंटल हाउस सर्जन के दो मंजिला आवास की नाटकीय घेराबंदी और करीब आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाया जिसमें पिता सहित पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद युवती का अपहरण कर लिया।

Kidnap

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के दौरान पड़ोसियों द्वारा बार-बार एसओएस कॉल करने के बावजूद पुलिस सीमा से बाहर रही। डकैतों ने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और फर्नीचर को तोड़ दिया। आरोपी का नाम नवीन रेड्डी है जो एक महंगे बेवरेज आउटलेट मिस्टर टी के मालिक हैं। आरोपी वैशाली को उसके ऊपरी मंजिल के कमरे से सीढ़ियों से नीचे खींचकर लाया और कार में बैठाकर फरार हो गया। पुलिस ने देर रात के ऑपरेशन चलाया और आठ डकैतों को गिरफ्तार किया, मुख्य आरोपी नवीन अभी भी फरार है। वैशाली की खोज शुरू हुई। लगभग 8 घंटे की भीषण खोज के बाद देर रात शहर के बाहरी इलाके से युवती को बरामद कर लिया गया।

End of Feed